Bathinda : बठिंडा में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब अज्ञात लोगों ने मिनी सचिवालय, डाकघर, महिला थाना और जिला अदालत परिसर समेत कई सरकारी इमारतों की दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिख दिए।
यह घटना उस समय सामने आई जब सुबह कर्मचारी और आम लोग दफ्तरों में पहुंचे। दीवारों पर लिखे नारों को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया।
यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा करती है, क्योंकि जिन जगहों पर नारे लिखे गए हैं, उनमें जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों की कोठियां भी शामिल हैं, जहां 24 घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं।
घटना की सूचना मिलते ही सीआईए स्टाफ, डीएसपी डी, एसपी सिटी और सीआईडी विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और नारों को मिटवा दिया। वहीं, थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
यह घटना पंजाब में बढ़ती खालिस्तानी गतिविधियों की ओर इशारा करती है। पिछले कुछ महीनों में, राज्य के कई हिस्सों में खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए हैं और कुछ मामलों में हिंसा भी हुई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर एक नया मुकाम हासिल कर लिया…
जापान के क्यूशू द्वीप पर मंगलवार को 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप का…
उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 15 वरिष्ठ आईपीएस (IPS)…
सोना और चांदी की कीमतों में लगातार जारी तेजी पर मंगलवार को ब्रेक लग गया।…
उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते…
दिल्ली सरकार ने कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री…