आज के दौर में माता-पिता दोनों ही नौकरी कर रहे हैं, ताकि वो अपने और परिवार का भविष्य बेहतर बना सके। वहीं, बिजी लाइफस्टाइल के चलते माता-पिता अपने बच्चों पर ध्यान नहीं दे पाते है जिसके चलते माता-पिता से बच्चें धीरे-धीरे होते चले जाते है। इसको लेकर भी आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज ने भी प्रतिक्रिया दी है।
https://www.instagram.com/reel/DM4F5ZwpLyJ/?utm_source=ig_web_copy_link
प्रेमानंद महाराज जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पिता गुरुदेव को अपनी परेशानी बता रहा है। वह कहते हैं कि उनकी ढाई साल की बेटी है, लेकिन नई नौकरी और बिजी लाइफ के कारण वे उसे उतना समय नहीं दे पा रहे। इसी वजह से वह लगातार चिंता में रहते हैं। इस सवाल के जवाब में प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि बच्चों को पैसे से ज्यादा माता-पिता का समय और प्यार चाहिए।
प्रेमानंद महाराज जी ने आगे कहा, ‘अगर हम किसी के लिए पैसा तो कमा रहे हैं, लेकिन उन्हें समय नहीं दे रहे, तो उस पैसे का क्या फायदा?’ महाराज जी के अनुसार कम कमाना कोई नुकसान नहीं, लेकिन बच्चों को सही मार्गदर्शन, प्रेम और सहारा देना ज्यादा जरूरी है। यह समस्या आज ज्यादातर परिवारों में देखने को मिलती है। बच्चों को मां का प्यार चाहिए, नौकरानी की सेवा नहीं।
हालांकि उन्होंने यह भी माना कि नौकरी छोड़ना समाधान नहीं, बल्कि बच्चों की परवरिश के लिए जागरुक होकर समय निकालना जरूरी है।
चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…