Uncategorized

पंचतत्व में विलीन हुए ‘प्रतीक यादव’, ससुर ने दी मुखाग्नि

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश की राजनीति के बड़े चेहरे रहे मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव अब पंचतत्व में विलीन हो गए। गुरुवार को लखनऊ के बैकुंठधाम श्मान घाट पर पूरे राजकीय और पारिवारिक माहौल के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम दिखाई दीं। यादव परिवार के लिए ये पल बेहद भावुक और कठिन था। अंतिम विदाई के समय परिवार के कई सदस्य खुद को संभाल नहीं पाए और माहौल पूरी तरह गम में डूबा नजर आया।

प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को फूलों से सजे वाहन में अंतिम यात्रा के लिए ले जाया गया। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक, रिश्तेदार और आम लोग मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ कई अन्य राजनीतिक दलों के नेता भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। पूरे रास्ते लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बैकुंठधाम श्मशान घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा ताकि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शांतिपूर्वक पूरी हो सके। अंतिम संस्कार के दौरान परिवार के सभी प्रमुख सदस्य मौजूद रहे। पत्नी अपर्णा यादव बेहद भावुक नजर आईं। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव, चाचा शिवपाल यादव समेत यादव परिवार के कई सदस्य लगातार वहां मौजूद रहे और शोक में डूबे दिखाई दिए।

प्रतीक यादव को मुखाग्नि अपर्णा यादव के पिता अरविंद सिंह बिष्ट ने दी। अरविंद सिंह बिष्ट सिर्फ मुलायम सिंह यादव के समधी ही नहीं, बल्कि लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकारों में भी गिने जाते रहे हैं। मुखाग्नि के समय वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं और माहौल बेहद भावुक हो उठा। परिवार के करीबी लोगों ने बताया कि प्रतीक यादव परिवार के बेहद शांत और सरल स्वभाव के सदस्य माने जाते थे।

आपको बता दें कि 38 वर्षीय प्रतीक यादव का बुधवार को अचानक निधन हो गया था। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद ड्राइवर और स्टाफ उन्हें तुरंत लखनऊ के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई थी।

प्रतीक यादव राजनीति में सक्रिय नहीं थे, लेकिन यादव परिवार का हिस्सा होने के कारण वे हमेशा चर्चा में रहते थे। उनकी पत्नी अपर्णा यादव भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई हैं और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष भी हैं। ऐसे में उनके निधन की खबर ने राजनीतिक गलियारों में भी गहरा असर छोड़ा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत की वजह फेफड़ों की नसों में खून का थक्का जमना बताया गया है। डॉक्टरों के अनुसार शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने से दिल पर अचानक दबाव बढ़ा, जिसके कारण उनकी जान चली गई। मेडिकल टीम ने आगे की जांच के लिए कुछ जरूरी सैंपल सुरक्षित रखे हैं ताकि सभी पहलुओं की विस्तृत जांच की जा सके।

प्रतीक यादव के निधन से यादव परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद ये परिवार के लिए एक और बड़ा दुख माना जा रहा है। अंतिम संस्कार के दौरान हर तरफ सिर्फ शोक और सन्नाटा दिखाई दिया। समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

ये भी पढ़ें:

 

admin

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

14 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

15 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

16 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

16 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

17 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

17 hours ago