देश

लोकप्रिय टेलीविज़न होस्ट और अभिनेता रतन प्रताप को मिला ‘महाराष्ट्र श्री सम्मान’

लोकप्रिय टेलीविज़न होस्ट और अभिनेता रतन प्रताप को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘महाराष्ट्र श्री सम्मान’ से नवाज़ा गया है। यह सम्मान शिक्षादान अभियान फेडरेशन द्वारा प्रदान किया गया, जो कि कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय, भारत सरकार से पंजीकृत संस्था है। मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में रतन प्रताप को यह सम्मान प्रदान किया गया।

रतन प्रताप ने कहा,  “सरकारी मान्यता प्राप्त संस्था से यह पुरस्कार मिलना मेरे लिए गर्व का विषय है। महाराष्ट्र के अन्य प्रतिष्ठित कलाकारों के साथ मेरा नाम जुड़ना मेरे लिए विशेष सम्मान की बात है। यह सम्मान मेरे राज्य की माटी से मिली प्रेरणा को समर्पित है।”

शिक्षादान अभियान फेडरेशन के अध्यक्ष और फिल्म्स टुडे मैगज़ीन के प्रबंध निदेशक राजेश श्रीवास्तव ने रतन प्रताप की प्रशंसा करते हुए कहा,”रतन आज के समय में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक दमकता हुआ चेहरा हैं। चाहे टेलीविज़न प्रोडक्शन हो या लाइव इवेंट — हर मंच पर उनकी उपस्थिति प्रभावशाली होती है। उनकी बहुमुखी प्रतिभा और पेशेवर दृष्टिकोण उन्हें इस सम्मान का पूर्ण रूप से अधिकारी बनाता है।”

रतन प्रताप अपने फैशन सेंस के लिए भी जाने जाते हैं। पुरस्कार समारोह के दौरान उन्होंने डिजाइनर जयेश और काजल शाह की विशेष रूप से तैयार की गई पारंपरिक परिधि पहनकर उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने कहा,
“इस अवसर के लिए पारंपरिक और समकालीन शैली का यह संयोजन बिल्कुल उपयुक्त था। जयेश और काजल मेरे पसंदीदा डिज़ाइनर्स में हैं।”

वहीं, इस बीच, रतन के करियर को लेकर अटकलें भी तेज़ हैं। सूत्रों के अनुसार, वे लेखक अभिनंदन श्रीधर के साथ एक ओटीटी प्रोजेक्ट में अभिनय करते नज़र आ सकते हैं। अगर यह प्रोजेक्ट आगे बढ़ता है, तो यह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनका डेब्यू होगा। हालांकि, रतन ने इस पर चुप्पी साधते हुए कहा,”कोई भी आधिकारिक घोषणा निर्माताओं द्वारा की जाएगी।”

बता दें कि, कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों को सम्मानित करना था, जिन्होंने भारतीय टेलीविज़न और लाइव एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। रतन प्रताप, जो हाल ही में डांस रियलिटी शो ‘इंडिया डांस वीक’ के होस्ट के रूप में नज़र आए, इस सम्मान को लेकर बेहद उत्साहित दिखे।

महाराष्ट्र श्री सम्मान के साथ रतन प्रताप ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वे न सिर्फ एक कुशल एंकर हैं, बल्कि भारतीय मनोरंजन जगत में एक उभरती हुई प्रभावशाली शख्सियत भी हैं।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago