हिसार: पुलिस ने गैंगस्टर की करवाई पैदल परेड
हरियाणा के हिसार में पुलिस ने हाल ही में कुख्यात गैंगस्टर दलजीत सिहाग को हाथों में बेड़ियां डालकर शहर के बाजारों में पैदल परेड करवाई। इस कार्रवाई का उद्देश्य न केवल अपराधियों को संदेश देना था, बल्कि आम जनता में कानून के प्रति विश्वास और सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना भी था।
इस अभियान की शुरुआत डीजीपी ओपी सिंह के निर्देश पर हुई थी। हांसी पुलिस ने झज्जर निवासी दलजीत सिहाग को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया और उसके दोनों हाथों को बेड़ियों में जकड़कर कई किलोमीटर तक शहर के विभिन्न बाजारों में घुमाया।
इस दौरान भारी पुलिस दलबल भी उसके साथ मौजूद रहा, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके।
हिसार एसपी अमित यशवर्द्धन ने बताया कि, इस परेड का उद्देश्य समाज में ये संदेश देना था कि, अपराधियों की हिम्मत कानून से ऊपर नहीं।
उन्होंने कहा कि, आम लोग अक्सर अपराधियों की ताकत और निर्भयता को देखकर भयभीत हो जाते हैं, लेकिन इस प्रकार के कठोर कदमों से समाज में ये जागरूकता पैदा होती है कि, कानून हर किसी के लिए समान है।
दलजीत सिहाग पर फिरौती, लूटपाट, हत्या की कोशिश और जानलेवा हमलों सहित लगभग 61 मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि, ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्ती दिखाना जरूरी है, ताकि अन्य संभावित अपराधियों को भी ये संदेश मिले कि, उनके कुकृत्य बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
साथ ही पुलिस ने कहा कि, गिरफ्तारी के बाद पुलिस लगातार मामले के सबूत जुटाने में लगी हुई है ताकि अदालत में गैंगस्टर को कड़ी सजा दिलवाई जा सके।
इस अभियान में सीआईए इंचार्ज प्रदीप, सदर थाना प्रभारी सुमेर सिंह और पुलिस की विशेष टीम मौजूद रही। अधिकारीयों का कहना है कि, ये अभियान इसी प्रकार सख्ती के साथ आगे भी जारी रहेगा।
इससे पहले, दलजीत सिहाग सोशल मीडिया पर सक्रिय था। हरियाणा दिवस के अवसर पर उसने सफेद कपड़े पहनकर हाथ जोड़कर बधाई देते हुए पोस्ट डाल दी थी। इससे डीजीपी ओपी सिंह भड़क गए और उन्होंने इस पर तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया।
वहीं, हांसी पुलिस ने उसके सोशल मीडिया अकाउंट को बंद कराया और इस संबंध में झज्जर के भिड़ताना निवासी रोहताश के खिलाफ FIR दर्ज की। पुलिस अब अन्य गैंगस्टरों के सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच भी कर रही है।
एसपी अमित यशवर्द्धन ने बताया कि, गैंगस्टर की पत्नी के अकाउंट को भी बंद कराने की तैयारी की जा रही है।
गैंगस्टर की बेड़ियों में पैदल परेड के दौरान बाजारों में लोग जमा हुए और पुलिस की कार्रवाई को सराहा। आम लोग ये मानते हैं कि, इस प्रकार की कार्रवाई न केवल अपराधियों के लिए डर का संदेश है, बल्कि कानून व्यवस्था को मज़बूत बनाती है।
हिसार पुलिस ने स्पष्ट किया कि, ये केवल एक प्रारंभिक कदम है। जिले में अपराध नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसे कठोर कदम उठाए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि, अपराधियों को कानून की पकड़ से बाहर नहीं रहने दिया जाएगा और किसी भी परिस्थिति में कानून अपना प्रभाव बनाए रखेगा।
केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…
अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…
आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…
केरल के इडुक्की जिले से इंसानों और वन्यजीवों के बीच बढ़ते संघर्ष की एक अनोखी…
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों तक चले अपने भूख हड़ताल (अनशन) को समाप्त…