Categories: देश

PM सूर्य घर योजना: 3kW सोलर पैनल लगवाने पर मिलेगी ₹1.08 लाख की सब्सिडी?

 नई दिल्ली

सर्दी के मौसम में हीटर, गीजर चलाना है, लेकिन भारी-भरकम बिजली के बिल से घबरा रहे हैं, तो फिर आपके लिए सरकारी योजना पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली स्कीम (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojna) फायदे का सौदा साबित हो सकती है, क्योंकि इसमें 300 यूनिट बिजली तो बिल्कुल फ्री मिलती है। 

देश के लाखों लोग जिन्होंने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का कनेक्शन लिया है, जीरो बिजली बिल के साथ टेंशन फ्री होकर सर्दी में गर्मी का ऐहसास ले सकते हैं. सिर्फ 300 Unit Free Bilji ही नहीं, बल्कि स्कीम के तहत घर की छत पर सोलर पैनल में आने वाले खर्च में सरकार तगड़ी सब्सिडी (Govt Subsidy In PM Surya Ghar) देती है. आइए समझते हैं 3 किलोवॉट का पैनल लगवाने पर आपको कितना फायदा हो सकता है? 

50 लाख से ज्यादा घर रोशन
PM Surya Ghar Yojna को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2024 में लॉन्च किया था. इसमें लाभार्थी को 300 यूनिट फ्री बिजली दी जाती है. इसके अलावा योजना के तहत लोगों को अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी (Solar Panel Subsidy), यानी इस पर आने वाले खर्च में आर्थिक मदद दी जाती है. सरकारी आंकड़ों को देखें, तो अब तक देश में Govt Scheme के तहत 50 लाख से ज्यादा घर रोशन हो रहे हैं. सिर्फ उत्तर प्रदेश में 9 लाख से ज्यादा घर इस स्कीम के तहत फ्री बिजली का लाभ ले रहे हैं, सरकार का लक्ष्य 2027 तक 1 करोड़ घरों को सोलर पैनल इंस्टॉल करने का है। 

3 Kilowatt के पैनल पर कितनी सब्सिडी?
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के इतने पॉपुलर होने के पीछे 300 यूनिट फ्री बिजली के साथ सबसे बड़ा रोल सरकारी सब्सिडी का है, जो सोलर पैनल स्थापित कराने वाले लाभार्थी के खर्च में एक बड़ा राहत भरा हिस्सा बन जाती है. आप अपनी खपत के हिसाब से PM Surya Ghar के तहत 1 से 3 किलोवाट या इससे अधिक क्षमता का सोलर पैनल लगवा सकते हैं। 

आप 3 Kilowatt Solar Panel घर की छत पर इंस्टॉल कराते हैं, तो आमतौर पर इसका कुल खर्च करीब 2 लाख रुपये के आस-पास बैठता है. लेकिन इसमें आपकी जेब से महज 1.22 लाख रुपये ही लगेंगे. इसके पीछे वजह ये है कि केंद्र सरकार 3 किलोवाट या इससे अधिक क्षमता के पैनल लगवाने पर 78,000 रुपये की सब्सिडी देती है और यह पैसा सीधे आपके बैंक खाते में आता है या फिर लोन अकाउंट में एडजस्ट होता है। 

अगर UP में हैं, तो और भी फायदा
केंद्र सरकार की इस तगड़ी सब्सिडी के अलावा अलग-अलग राज्य अपनी तरफ से एक्स्ट्रा सब्सिडी देते हैं. अब मान लीजिए आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं और पीएम सूर्यघर योजना के तहत छत पर 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवा रहे हैं. तो आपको 78 हजार रुपये की केंद्रीय सब्सिडी तो मिलेगी है, इसके साथ उत्तर प्रदेश सरकार सोलर मिशन के तहत इस क्षमता के पैनल पर 30 हजार रुपये अतिरिक्त सब्सिडी देगी. इस तरह से देखें, तो आपके सोलर पैनल लगवाने पर आने वाले 2 लाख रुपये के आसपास के खर्च में 78000 और 30000 यानी कुल 1.08 लाख रुपये तो सरकार ही मुहैया करा देंगी. इस हिसाब से आपका खर्च सिर्फ 92,000 रुपये होगा। 

5 मिनट में ऐसे करें अप्लाई 
आप अपने यूज के हिसाब से सोलर पैनल लगवा सकते हैं और उसी के अनुसार निर्धारित सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं. अगर आपका यूज 0-150 यूनिट है, तो फिर 1-2 किलोवाट के सोलर पैनल इंस्टॉल कराया जा सकता और इस 30 हजार से 60,000 रुपये की सब्सिडी मिल जाती है. योजना के तहत सोलर पैनल इंस्टॉलेशन के लिए लोन लेने के लिए आप टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15555 पर संपर्क कर सकते है। 

PM सूर्य घर फ्री बिजली स्कीम के तहत आवेदन करना बेहद ही आसान है. इसके लिए आपको महज 5 मिनट का समय निकालना होगा और https://pmsuryaghar.gov.in के जरिए अप्लाई करना होगा। 

    वेबसाइट https://pmsuryaghar.gov.in पर जाएं.
    होमपेज पर 'अप्लाई फॉर रूफटॉप सोलर' ऑप्शन चुनें.
    नए पेज पर राज्य-बिजली वितरण कंपनी का चयन करें.
    अब बिजली उपभोक्ता नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल डालें.
    नए पेज पर कंज्यूमर नंबर और मोबाइल डालकर लॉगइन करें.
    अब फॉर्म पर दिशा-निर्देशों के तहत RTS पैनल अप्लाई करें.

इसके बाद आपको फीजिबिलिटी अप्रूवल मिलेगा. इस प्रोसेस के बाद आप अपने DISCOM के साथ रजिस्टर्ड वेंडर से सोलर पैनल इंस्टॉल करा सकेंगे. इंस्टालेशन के बाद आपको प्लांट डीटेल के साथ नेट मीटर के लिए आवेदन करना होगा. मीटर इंस्टॉल होने और DISCOM से जांच के बाद कमीशनिंग सर्टिफिकेट जारी होगा. इसके जारी होने पर आप पोर्टल से बैंक खाता डीटेल और कैंसिल चेक देंगे, जिसमें सब्सिडी आएगी। 

News Desk

Recent Posts

Jodhpur News: राजस्थान में 42 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला, IIT जोधपुर की कैंटीन के ठेकेदार पर केस दर्ज

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में विद्यार्थियों के खानपान की व्यवस्था…

7 hours ago

Dausa News: दौसा में वन विभाग की टीम पर हमले का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, चेजा पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

दौसा: राजस्थान के दौसा जिले में अवैध खनन रोकने गई वन विभाग की टीम पर…

7 hours ago

Bharatpur Zila Parishad Election Result: CM भजनलाल के गृह जिले में कांग्रेस की बड़ी जीत, BJP को सिर्फ 9 सीटें; 21 वार्डों में लहराया परचम

भरतपुर: राजस्थान पंचायत राज चुनाव 2026 के नतीजों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले…

7 hours ago

टोंक में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत, BJP को करारी शिकस्त! 31 में से 25 सीटों पर कब्जा, बनेगा कांग्रेस का जिला प्रमुख

टोंक (राजस्थान): राजस्थान के पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस ने सचिन पायलट के गढ़ टोंक…

7 hours ago

सलमान खान से बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने रखा था बॉडीगार्ड? केतन कराडे का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड में एक जमाना था जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय रिश्ते में थे. काफी…

9 hours ago

जेम्स बॉन्ड की बॉन्ड गर्ल नहीं बनीं अमांडा सेफ्राइड, पूछा- क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हूं?

हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट पैटिनसन अब पर्दे पर जेम्स बॉन्ड की भूमिका अदा करेंगे। बीते दिनों…

9 hours ago