दिल्ली

PM नरेंद्र मोदी ने किया मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद, दिल्ली के 12600 बूथों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सुना

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली बीजेपी के कार्यकर्ताओं से “मेरा बूथ सबसे मजबूत” कार्यक्रम के तहत दिल्ली की जनता के साथ संवाद किया। दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में दिल्ली के लगभग 12600 बूथों पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद को सुना। आडियो वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के कार्यकर्ताओं से बात कर उनकी परेशानियां जानी और पूरी दिल्ली जिस परिवर्तन की तैयारी में है, वह दिल्लीवालों की बातों से बिल्कुल स्पष्ट हो गया है।

दिल्ली बीजेपी की सह-प्रभारी डॉ. अलका गुर्जर ने कस्तूरबा नगर विधानसभा में, चुनाव सह प्रभारी अतुल गर्ग नई दिल्ली विधानसभा में, अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली कैंट विधानसभा में, संगठन महामंत्री पवन राणा ने मटिया महल विधानसभा में, केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने जंगपुरा विधानसभा में, सांसद मनोज तिवारी ने सीमापुरी विधानसभा में, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने तुगलकाबाद विधानसभा में, योगेन्द्र चंदोलिया ने मुंडका विधानसभा में, कमलजीत सहरावत ने मटियाला विधानसभा में, प्रवीण खंडेलवाल ने वजीरपुर विधानसभा में, नमो एप्प के राष्ट्रीय संयोजक कुलजीत सिंह चहल ने नई दिल्ली विधानसभा में, डॉ. हर्षवर्धन ने शाहदरा विधानसभा में, मीनाक्षी लेखी ने ग्रेटर कैलाश में और विजय गोयल ने चांदनी चौक विधानसभा में, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल ने विश्वास नगर में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को सुना।

इनके अलावा राजन तिवारी, सारिका जैन, किशन शर्मा, शुभेन्दू शेखर अवस्थी, अजय सहरावत सहित एनडीए के सभी विधानसभा प्रत्याशियों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम में दिल्ली के सभी 256 मंडलों के संगठन पदाधिकारी, बूथ प्रमुख एवं पन्ना प्रमुख और मन की बात कार्यक्रम की टीम के सदस्यों ने भी कार्यक्रम मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद को सुना।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि, दिल्ली के कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जो संदेश दिया है वह निश्चित तौर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए आगामी विधानसभा में एक ऊर्जा का स्श्रोत बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के बूथ कार्यकर्ताओं की तारीफ भी की है, और एक लक्ष्य भी दिया है कि हर बूथ पर 50 फीसदी से ज्यादा मतदान करवाने हैं और हर बूथ को जीतना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक आटो ड्राइवर से संवाद में ई रिक्शा ड्राइवर कल्याण बोर्ड के प्रति आश्वासन प्रधान मंत्री की संवेदनशीलता का प्रमाण की तरह बना और संवाद से जुड़े एक लाख से अधिक कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरक बना।

सचदेवा ने कहा कि, प्रधानमंत्री ने बार-बार इस बात का जिक्र किया कि, किस प्रकार आप-दा ने दिल्ली में आपदा लाने का काम किया। दिल्ली के विकास को आप-दा वालों ने रोक दिया है और मासूम जनता उसका नुकसान उठा रही है। इसलिए इस बार दिल्ली में डबल इंजन की सरकार लाकर दिल्ली को केन्द्र सरकार की उन सभी जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है, जो अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक द्वेष का शिकार होकर दिल्लीवालों तक नहीं पहुंच पाई है।

ये भी पढ़ें…

Saif Ali Khan: ‘कचरा हटा देना चाहिए’, सैफ पर हमले को लेकर बिगड़े नितेश राणे के बोल; सुशांत का जिक्र भी किया

एक अफवाह की वजह से मची ट्रेन में भगदड़, जलगांव में 10 से ज्यादा मौतों का जिम्मेदार कौन ?

Mahakumbh 2025: CM योगी ने पूरी कैबिनेट के साथ किया गंगा स्नान, देखिए तस्वीरें

 

Abhishek Saini

वर्तमान में मैं 4Iconic Media Group में पिछले तीन वर्षों से न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 15 वर्षों के अनुभव के साथ संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और कंटेंट की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हूं। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सुदर्शन न्यूज से की, जिसके बाद A2Z न्यूज चैनल, जनता टीवी, MH1 न्यूज सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिला। समाचार संपादन, कंटेंट प्लानिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और न्यूजरूम मैनेजमेंट में व्यापक अनुभव हासिल किया है। लेखन मेरा जुनून है और निष्पक्ष, प्रभावशाली तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा हूं। मीडिया जगत में अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच के बल पर लगातार नए आयाम स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहा हूं।

Recent Posts

नागास्त्र-2 अटैक ड्रोन सेना को मिला, स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

 नागपुर भारतीय थल सेना ने नागपुर स्थित सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड से स्वदेशी नागस्त्र-2…

2 hours ago

8th Pay Commission: ज्यादा बेसिक पे या भत्ते, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए क्या होगा फायदेमंद?

 नई दिल्ली 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के बीच सबसे…

3 hours ago

भारत के हथियारों का यूरोप में बढ़ा दबदबा, 13 देशों तक पहुंचा रक्षा निर्यात

नई दिल्ली यूरोप में हथियारों और गोला-बारूद की बढ़ती जरूरत भारत के डिफेंस सेक्टर के…

3 hours ago

कच्चे तेल की ढुलाई 3 डॉलर से बढ़कर 20 डॉलर पार, क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल?

  नई दिल्ली     पश्चिम एशिया से कच्चे तेल की सप्लाई संघर्ष से पहले…

3 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

13 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

13 hours ago