PM Modi के नामांकन दाखिल करने की तारीख हुई तय, पर्चा भरने से पहले काशी में करेंगे रोड शो

पीएम नरेंद्र मोदी 14 मई को वाराणसी में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. इससे पहले 13 मई को पीएम मोदी का मेगा रोड शो काशी में होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार वाराणसी से चुनाव लड़ने जा रहे हैं. नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते वाराणसी पहुंच रहे हैं. इस दौरान वह रोड शो करेंगे और उसके बाद नामांकन करेंगे. पीएम नरेंद्र मोदी के चुनावी रोड शो को कामयाब बनाने के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है. बीजेपी की मानें तो पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए 10 लाख लोग बनारस की सड़कों पर उतरेंगे.

सूत्रों के मताबिक पीएम नरेंद्र मोदी 13 मई को वाराणसी पहुंचेंगे. शाम के वक्त मोदी लगभग 10 किमी. लंबा रोड शो करेंगे. सबसे पहले पीएम मोदी लंका स्थित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और फिर उनका रोड शो शुरू होगा. पीएम मोदी के संभावित रूट के अनुसार लंका के बाद अस्सी, भदैनी, मदनपुरा, जनगंबाडी, गोदौलिया, चौक, बुलानाला, मैदागिन, लोहटिया, कबीरचौरा, पिपलानी कटरा, लहुराबीर के बाद मलदहिया स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ रोड शो खत्म होगा. अगले दिन 14 मई को पीएम मोदी अपना नामांकन दाखिल करेंगे.
वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अब तक की सबसे कम सीटों पर सिमट जाएगी. उन्होंने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी आम चुनाव में ‘अर्ध-शतक’ का आंकड़ा पार करने के लिए संघर्ष करेगी. उन्होंने उत्तर प्रदेश के रायबरेली सीट से चुनाव लड़ने के फैसले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा और कहा कि केरल के वायनाड में ‘हार के डर’ से उन्होंने यह कदम उठाया है. राहुल वायनाड से मौजूदा सांसद हैं.

बर्द्धमान-दुर्गापुर और कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्रों में रैलियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो वह अनुसूचित जाति, दलितों और ओबीसी का आरक्षण छीन लेगी और उसे अपने ‘जिहादी वोट बैंक’ को दे देगी ताकि पार्टी अपनी ‘तुष्टिकरण की राजनीति’ कर सके. प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक उम्मीदवार द्वारा ‘वोट जिहाद’ संबंधी टिप्पणी का समर्थन करने के लिए विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन और कांग्रेस की आलोचना की. उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि उन्होंने पहले ही बता दिया था कि ‘शहजादे’ वायनाड में हारने वाले हैं और हार के डर से जैसे ही मतदान खत्म होगा वह तीसरी सीट खोजने लग जाएंगे.

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

6 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

7 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

7 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

7 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

7 hours ago