‘वो खुद भागकर वाराणसी आए…’, PM मोदी पर खड़गे का पलटवार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि ‘डरो मत भागो मत’. इस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पलटवार करते हुए कहा कि उनसे पूछिए, वो खुद ही भागकर वाराणसी आए ना. राहुल गांधी ने रायबरेली सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है. इससे पहले शुक्रवार की सुबह कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली को लेकर सस्पेंस खत्म करते हुए कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान कर दिया था. राहुल गांधी को जहां रायबरेली से तो अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है.

भाजपा ने राहुल गांधी को अमेठी के बजाय रायबरेली से चुनाव लड़ाने के कांग्रेस के फैसले पर कटाक्ष किया. पश्चिम बंगाल में एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे जो अमेठी हारने के बाद वायनाड चले गए, वे रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं, केंद्रीय मंत्री और अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी ने पहले ही उस निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया था. उन्होंने कहा कि अमेठी में गांधी परिवार का चुनाव मैदान में मौजूद न होना इस बात का संकेत है कि कांग्रेस ने सीट पर मतदान से पहले ही अमेठी में अपनी हार स्वीकार कर ली है.

वहीं, 3 मई को ही गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा ने अमेठी लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया. दोनों संसदीय क्षेत्रों में 20 मई को मतदान होना है. उधर, शुक्रवार को ही बीजेपी उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह ने भी रायबरेली से अपना नामांकन दाखिल किया. बता दें कि दिनेश प्रताप 2019 में सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़े थे और हार गए थे.

admin

Recent Posts

तेज बारिश से नोएडा मेट्रो स्टेशन के नीचे अचानक गिरा डिवाइडर, एक व्यक्ति घायल

उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते…

1 hour ago

कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली सरकार बढ़ाएगी अनुदान, मुफ्त बिजली समेत कई सुविधाएं

दिल्ली सरकार ने कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री…

2 hours ago

माथे पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर संसद पहुंचे पप्पू यादव, एंटी पेपर लीक बिल पर आज संसद में बड़ी चर्चा

संसद का मानसून सत्र जारी है और मंगलवार को एंटी पेपर लीक बिल पर लोकसभा…

2 hours ago

संसद में हंगामे के बीच सायोनी घोष का विपक्ष पर हमला, बोलीं- चर्चा से भागना लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं

पेपर लीक और शिक्षा सुधार को लेकर संसद में जारी गतिरोध के बीच सांसद सायोनी…

20 hours ago

तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेजे गए, BNS की गंभीर धाराओं में केस दर्ज

जनशक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख तेज प्रताप यादव को बिहार बंद और छात्र आंदोलन के…

2 days ago

धर्मेंद्र प्रधान ने आंदोलन शुरू होने से पहले ही इस्तीफे की पेशकश की थी? कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा

मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया है कि धर्मेंद्र प्रधान ने छात्र…

2 days ago