Pahalgam Attack: “पृथ्वी के अंतिम छोर तक खदेड़ेंगे, उन्हें कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी” – पीएम मोदी का आतंकियों को सख्त संदेश

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचायती राज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए पहलगाम हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही खुले मंच से आतंकियों और उनके आकाओं को साफ शब्दों में चेतावनी दी।

 उन्होंने कहा कि इस नृशंस हमले के लिए जिम्मेदार आतंकियों और उनके आकाओं को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा दी जाएगी। पीएम मोदी ने कहा कि अब समय आ गया है कि आतंकवाद की बची-खुची जमीन को भी मिट्टी में मिला दिया जाए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह हमला सिर्फ निहत्थे पर्यटकों पर नहीं, बल्कि भारत की आत्मा पर हमला था। इस हमले में जिन लोगों ने अपने परिजन खोए – कोई बेटा, कोई भाई, कोई जीवनसाथी – उन सभी का दुख आज करगिल से कन्याकुमारी तक हर भारतीय महसूस कर रहा है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया और कहा कि घायलों के इलाज के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह तत्पर है।

पीएम मोदी ने कहा, “भारत 140 करोड़ नागरिकों की इच्छाशक्ति से आतंक के आकाओं की कमर तोड़ देगा। अब न कहीं छिपने की जगह बचेगी, न ही कोई बहाना। हम उन्हें पृथ्वी के अंतिम छोर तक खदेड़ेंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि भारत आज की तारीख में हर उस ताकत के साथ खड़ा है जो मानवता के पक्ष में है।

उन्होंने अपने भाषण के अंत में स्पष्ट किया कि आतंकवाद को खत्म करने की यह लड़ाई सिर्फ भारत की नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की है। भारत अब किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं करेगा, और आतंकवाद के खिलाफ यह निर्णायक लड़ाई अब निर्णायक परिणाम तक पहुंचेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज बिहार की सरजमीं से मैं पूरी दुनिया से यह कहना चाहता हूं कि भारत इन लोगों की पहचान करेगा, उन्हें ढूंढेगा और हर आतंकी तथा उनकी मदद करने वालों को सजा देगा। हम उन्हें पृथ्वी के अंतिम छोर तक खदेड़ देंगे। भारत की आत्मा को आतंकवाद कभी नहीं तोड़ सकता। इंसाफ मिले, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस दुनिया में जो भी इंसानियत के पक्ष में है, वह हमारे साथ है। इस वक्त दुनिया में जो हमारे साथ खड़ा है, हम उनके शुक्रगुजार हैं।

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

7 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

7 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

7 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

8 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

8 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

8 hours ago