लाठी मारने वाली बात पर दहाड़े पीएम मोदी, धमकी से डरने वाला नहीं…

छत्तीसगढ़ के बस्तर से PM Modi चुनावी रैली का आगाज कर रहे हैं। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में वोटिंग है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विजय संकल्प शंखनाद रैली को संबोधित किया है। प्रधानमंत्री के पहुंचने के बाद बीजेपी नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया है। साथ ही रैली को लेकर संगठन की तरफ से भी जबरदस्त तैयारी की गई थी। PM Modi ने कहा कि मैं धमकियों से डरने वाला नहीं हूं। भ्रष्टाचारियों को जेल भेजकर ही मानूंगा।

PM Modi ने रैली की शुरुआत अपने पुराने दोस्त बलिराम कश्यप को याद करते हुए की है। साथ ही वहां उमड़ी भीड़ को देखकर पीएम मोदी गदगद नजर आए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ही नहीं बनाएगी बल्कि विकसित भारत की आधारशिला भी रखेगी। लोगों के विश्वास के कारण पूरा देश कह रहा है कि फिर एक बार मोदी सरकार।

PM Modi ने कहा कि हमारी सरकार ने गरीबों को हक दिया है। बस्तर संभाग से ही हमने आयुष्मान योजना की शुरुआत की थी। इससे गरीब को सस्ता इलाज मिलता है। देश के करोड़ों गरीबों को इस योजना की वजह से इलाज हुआ है। पीएम मोदी ने बस्तर से नया नारा दिया है कि बचत बढ़ाए बार-बार फिर से एक बार मोदी सरकार। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच सालों तक लोगों को मुफ्त राशन मिलता रहेगा। हमने खर्च कम करवाए हैं और लोगों के बचत बढ़ाए हैं।

PM Modi ने कहा कि कांग्रेस के समय में देश की पहचान भ्रष्टाचार की वजह से थी। 2014 से पहले लाखों करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार होता था। बीजेपी सरकार ने व्यवस्था बदल दी है। पहले रुपए एक भेजो और 15 पैसे पहुंचे, ये जादू का खेल खत्म हो गया है। 34 लाख करोड़ हमने गरीबों को दिए हैं, राजीव गांधी वाली व्यवस्था होती तो 28 लाख करोड़ गायब हो जाता। उनका लूटने का लाइसेंस चला गया तो मोदी को गाली देंगे कि नहीं। मेरी रक्षा देश के लोग करेंगे। मैं सिर उठाकर चलने वाला हूंउन्होंने कहा कि हमने बिचौलिए की कमाई बंद की तो इनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। ये नाराज होकर लाठी से मोदी का सिर फोड़ने की धमकी दे रहे हैं। मोदी गरीब का बेटा है, सिर ऊंचा रखकर चलता है। इन धमकियों से मैं डरने वाला नहीं हूं।

PM Modi ने कहा कि ये लोग चुनाव की रैली नहीं कर रहे हैं। विपक्ष के लोग भ्रष्टाचारी को बचाने के लिए रैली कर रहे हैं। मैं इन्हें छोड़ने वाला नहीं हूं। साथ ही मैं इनकी धमकियों से भी नहीं डरता हूं। भव्य मंदिर में विराजमान हैं रामललाउन्होंने कहा कि इस रामनवमी पर रामलला भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। कांग्रेस को राम मंदिर बनने से एतराज है। वहीं, कांग्रेस के शाही परिवार ने राम मंदिर निमंत्रण को ठुकराया है। तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि जिन लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिला है। उनलोगों को भी पांच साल में सारी योजनाओं का लाभ मिल जाएगा। कांग्रेस की मेनिफेस्टो में भी मुस्लिम लीग की छाप है।

PM Modi ने कहा कि जिनको किसी ने नहीं पूछा है, मोदी ने उनको पूजा है। जनजातीय समाज हमेशा बीजेपी की प्राथमिकता रही है। मेरा लक्ष्य देश को विकसित बनाना है। हर समाज को समृद्ध बनाना है। पीएम मोदी ने कहा कि कमल छाप पर पड़ने वाला आपका हर वोट मोदी की ताकत बढ़ाएगा। 19 अप्रैल को हमारे साथी महेश कश्यप को वोट दीजिए।

‘मैं आपके बीच में सबसे ज्यादा बार आया हूं। मेरा एक काम करना। लोगों के घर जाना और उनसे कहना कि मोदी जी ने जोहार भेजा है। उन्होंने राम-राम कहा है। साथ ही पीएम मोदी ने गुड़ी पर्वा की बधाई दी है।’

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago