Categories: विदेश

चुनाव के दिन अरब कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की तैयारी? नेतन्याहू पर लगे गंभीर आरोप

तेल अवीव

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू एक नए विवाद में घिर गए हैं. नेतन्याहू पर आरोप है कि उनके खेमे ने चुनाव के दिन अपने राजनीतिक विरोधियों यानी अरब पार्टी के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कराने की कोशिश की. इस मामले में नेतन्याहू के कार्यालय, इजरायली पुलिस और खुफिया एजेंसी शिन बेट की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। 

इजरायली मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 27 अक्टूबर को हुए चुनाव से पहले नेतन्याहू के करीबी लोगों ने पुलिस को कुछ जानकारियां दी थी. इसके बाद चुनाव के दिन अरब पार्टी राआम के कार्यकर्ताओं के घरों पर छापेमारी की गई और उन्हें गिरफ्तार किया गया. रिपोर्ट में दावा किया गया कि शिन बेट के प्रमुख डेविड जिनी ने पांच अरब सांसदों के फौन टैप करने की अनुमति मांगी थी. हालांकि, अटॉर्नी जनरल गाली बहारव-मियारा ने इस मांग को खारिज कर दिया था। 

रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव के दिन पुलिस ने राआम पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं के घरों पर छापेमारी की थी. इसके बाद पार्टी के चार अन्य कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया. कुल सात कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की गई. हालांकि, इन सभी को कुछ दिन बाद बिना किसी आरोप के रिहा कर दिया गया। 

मामले के सामने के बाद विपक्षी नेताओं ने नेतन्याहू पर निशाना साधा है. पूर्व सैन्य प्रमुख और विपक्षी नेता गादी आइसेनकोट ने इसे इजरायल के लोकतंत्र के लिए सीधा खतरा बताया. उन्होंने तो नेतन्याहू के कार्यालय, शिन बेट और पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े करते हुए इसके जांच की मांग की है। 

नेतन्याहू का इनकार
नेतन्याहू के कार्यालय ने किसी भी तरह की गलत कार्रवाई से इनकार किया है. हालांकि, नेतन्याहू के कार्यालय ने प्रधानमंत्री के चीफ ऑफ स्टाफ इडो नॉर्डेन ने पुलिस प्रमुख को फोन किया था. नेतन्याहू के कार्यालय का कहना है कि उन्हें आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी मिली थी जिसे पुलिस तर पहुंचाया गया. उनका दावा है कि कानून लागू करने वाली एजेंसियों के काम में कोई दखल नहीं दिया गया। 

वहीं, इजरायली पुलिस ने मामले की आंतरिक जांच के आदेश दिए हैं. दूसरी ओर, शिन बेट ने कहा है कि उसने चुनाव समिति के निर्देश पर चुनाव से जुड़ी गतिविधियों और विदेशी हस्तक्षेप की आशंकाओं की जांच की थी। 

नेतन्याहू के लिए क्यों बढ़ सकती है मुश्किल 
इस विवाद का असर इजरायल में सरकार बनाने की कोशिशों पर भी पड़ सकता है. चुनाव के बाद नेतन्याहू और उनके प्रमुख प्रतिद्वंद्वी गादी आइसेनकोट के बीच मिलीजुली सरकार बनाने को लेकर बातचीत की संभावना थी. लेकिन ताजा आरोपों के बाद आइसेनकोट के खेमे में नेतन्याहू के साथ सत्ता साझा करने को लेकर सवाल उठने लगे हैं। 

चुनाव में दो प्रमुख अरब पार्टियों ने इजरायली संसद नेसेट में कुल 19 सीटें हासिल की थी. इसके बाद नेतन्याहू ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया था. उन्होंने अरब पार्टियों को कतर से फंडिंग मिलने की आशंका भी जताई थी। 

अब उन्हीं के खेमे पर चुनाव में दखल देने और विरोधी दल के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की कोशिश करने के आरोप लग रहे हैं। 

News Desk

Recent Posts

8वें वेतन आयोग की अहम बैठक जल्द, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट

नई दिल्ली आठवें वेतन आयोग के गठन को एक साल से भी ज्यादा का समय…

2 hours ago

हर्षल पटेल को SRH ने किया ट्रेड, IPL 2027 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे

हैदराबाद आईपीएल 2027 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने अपने अनुभवी तेज गेंदबाज हर्षल पटेल…

2 hours ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात…

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में तेलंगाना…

2 hours ago

डीजल पर बढ़ा सरकार का टैक्स, जानें आम लोगों पर क्या होगा असर

 नई दिल्ली पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने एक…

3 hours ago

ईरान ने जारी किया अमेरिकी F-15 फाइटर जेट गिराने का वीडियो, 7 महीने बाद बड़ा खुलासा

तेहरान  ईरान की सरकरी मीडिया ने नवंबर 2026 में अप्रैल 2026 के संघर्ष के दौरान…

3 hours ago

राज्यपाल रमेन डेका से विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने की सौजन्य भेंट….

रायपुर: राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोक भवन में विख्यात लेखक एवं केंद्रीय फिल्म…

3 hours ago