हर्षल पटेल को SRH ने किया ट्रेड, IPL 2027 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे

हैदराबाद

आईपीएल 2027 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने अपने अनुभवी तेज गेंदबाज हर्षल पटेल को गुजरात टाइटंस (GT) के साथ ट्रेड कर दिया है. दो बार पर्पल कैप जीत चुके हर्षल अब गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते नजर आएंगे। 

अगले महीने 23 नवंबर को 36 साल के होने जा रहे हर्षल पटेल को SRH ने आईपीएल 2025 की नीलामी में 8 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि, गुजरात  के साथ हुए इस ट्रेड के बाद उनकी फीस घटकर 4 करोड़ रुपये रह गई है. यानी सनराइजर्स ने जिस खिलाड़ी पर 8 करोड़ रुपये खर्च किए थे, वह अब 4 करोड़ रुपये की संशोधित फीस पर गुजरात की टीम में शामिल होंगे। 

सनराइजर्स हैदराबाद ने सोशल मीडिया पर हर्षल के ट्रेड की जानकारी देते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. फ्रेंचाइजी ने लिखा, 'हर्षल पटेल को गुजरात टाइटंस के साथ ट्रेड किया गया है। आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं, हर्षल.'

हर्षल पटेल ने 2012 में आईपीएल डेब्यू किया था. वह अब तक चार फ्रेंचाइजी के लिए 124 मुकाबले खेल चुके हैं और उनके नाम 151 विकेट दर्ज हैं. अपनी गेंदबाजी में विविधता और रणनीतिक कौशल के लिए पहचाने जाने वाले हर्षल आईपीएल के अनुभवी गेंदबाजों में शामिल हैं। 

हर्षल ने 2021 और 2024 में पर्पल कैप अपने नाम की थी. 2021 में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), जबकि 2024 में पंजाब किंग्स (PBKS) की ओर से खेलते हुए टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाज रहे थे. अब आईपीएल 2027 में वह गुजरात टाइटंस की ओर से खेलेंगे। 

News Desk

Recent Posts

8वें वेतन आयोग की अहम बैठक जल्द, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट

नई दिल्ली आठवें वेतन आयोग के गठन को एक साल से भी ज्यादा का समय…

1 hour ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात…

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में तेलंगाना…

2 hours ago

डीजल पर बढ़ा सरकार का टैक्स, जानें आम लोगों पर क्या होगा असर

 नई दिल्ली पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने एक…

2 hours ago

ईरान ने जारी किया अमेरिकी F-15 फाइटर जेट गिराने का वीडियो, 7 महीने बाद बड़ा खुलासा

तेहरान  ईरान की सरकरी मीडिया ने नवंबर 2026 में अप्रैल 2026 के संघर्ष के दौरान…

2 hours ago

राज्यपाल रमेन डेका से विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने की सौजन्य भेंट….

रायपुर: राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोक भवन में विख्यात लेखक एवं केंद्रीय फिल्म…

2 hours ago

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र…..

रायपुर: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़…

3 hours ago