Categories: Uncategorized

पीलीभीत में सामने आई किन्नरों की काली करतूत, दो युवाओं को नंगा करके भरे बाजार में घुमाया, पुलिस ने 5 आरोपी किन्नरों को किया गिरफ्तार।

पीलीभीत में सामने आई किन्नरों की काली करतूत

किन्नर, जिन्हें हमारे समाज में वो दर्जा दिया जाता है जहां वो लोगों को आशीर्वाद उनके बेहतर भविष्य के लिए देते है, और उनके बेहतर जीवन की कामना करते है। पर आज जो वाक्या हम आपको बताने वाले है वो है किन्नर समाज की क्रूरता का। बता दें कि उत्तरप्रदेश के पिलीभीत में किन्नरों के द्वारा एक ऐसी घटना को अंजाम दिया गया। जो हमें अवश्य ही हैरान कर देगी। जानकारी के मुताबिक किन्नर समाज के एक गुट ने बीसलपुर में दो युवाओं को भरे बाजार में नंगा कर घुमाया

और वजह सिर्फ इतनी कि युवकों ने रंगदारी देने से किन्नरों को मना कर दिया। पहले उन दो युवकों का किन्नरों ने सिर मुंडवाया और फिर उनके सारे कपड़े निकलवाकर भरे बाजार में उन्हें घुमाया। जो कि काफी चिंता का विषय है। किन्नर समाज जिनका आना हर शुभ अवसर को और भी शुभ बना देता है वहीं ऐसा वाक्या किन्नर समाज के प्रति समाज में छवि को धूमिल करता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि मामले में तुरंत पुलिस ने एक्शन लेते हुए 5 किन्नरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

आपको बता दें कि उन दो युवकों में से एक युवक के घरवालों ने इस मामले के खिलाफ बीसलपुर में ही FIR दर्ज करवाई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि उनका बेटा और उसका साथी दोनों मिलकर नाच-गाने का काम करते हैं जिसको लेकर किन्नर काफी लंबे समय से नाराजगी दिखाते रहे हैं। लेकिन उन्हें इस चीज का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि, ये नाराजगी इतना विकराल रूप ले लेगी कि किन्नर उनके बच्चों के साथ इस क्रूरता तक उतर आएंगे। मामला 19 जनवरी की शाम का है जब किन्नरों ने दोनों युवकों को बीच रास्ते में दबोच लिया।

और उनसे रंगदारी की मांग करने लगे और रंगदारी भी कोई छोटी मोटी नहीं उन्होंने मांग की 50 हजार की रंगदारी की। दोनों युवक सहम गए और रंगदारी मांगने पर दोनों ने पैसे ना होने की बात कही। बस फिर क्या था किन्नरों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचा और वो उन युवकों के साथ बदसलूकी करने लगे। जिसमें पहले किन्नरों ने उनके बाल मुंडवाए और फिर उनके शरीर के सारे कपड़े उतरवा दिए। और इतना ही नहीं इतना करने के बाद भी किन्नर नहीं रुके, उन्होंने दोनों युवकों को पूरे भरे बाजार में कपडे उतरवाकर नंगा घुमाया।

वहीं पुलिस ने FIR के आधार पर पांचों किन्नर को गिरफ्तार कर लिया। बीसलपुर के क्षेत्राधिकारी प्रतीक ढहिया के अनुसार सभी आरोपितों को पकड़ लिया गया है। और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही तथाकथित तौर पर किन्नर बनकर अवैध वसूली करने वालों के विरुद्ध भी सख्ती बरती जाएगी।

admin

Recent Posts

संसद में कंगना रनौत का स्टाइलिश लुक, 35 लाख के बैग से 21 लाख की घड़ी तक ने खींचा ध्यान

संसद में इन दिनों राजनीति के साथ-साथ फैशन भी चर्चा में है। बीजेपी सांसद और…

5 minutes ago

इस दिन आएगी दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त, 7 दिन में 5 लाख से ज्यादा महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

दिल्ली सरकार की लक्ष्मी योजना को लॉन्च होने के शुरुआती दिनों में ही महिलाओं का…

1 hour ago

विश्व स्तनपान सप्ताह : सुकमा में मातृ-शिशु स्वास्थ्य के लिए विशेष जागरूकता अभियान

रायपुर विश्व स्तनपान सप्ताह : सुकमा में मातृ-शिशु स्वास्थ्य के लिए विशेष जागरूकता अभियान विश्व…

2 hours ago

80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आगामी 15 अगस्त, को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर…

2 hours ago

अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत किसानों को स्टोरेज बिन वितरित

रायपुर आईसीएआर-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान, रायपुर द्वारा अनुसूचित जाति उपयोजना के अंतर्गत ग्राम बेल्टुकरी…

2 hours ago

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के हितग्राहियों को सौंपे पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के स्वीकृति पत्र

रायपुर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के हितग्राहियों को सौंपे पीएम आवास योजना शहरी…

2 hours ago