पंजाब के पठानकोट में पुलिस ने एक बड़े जासूसी नेटवर्क का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सुजानपुर इलाके से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने जम्मू-पंजाब नेशनल हाईवे-44 पर पुल नंबर 4 और पुल नंबर 5 के बीच सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए थे। इन कैमरों के जरिए वह हाईवे की लाइव गतिविधियों की जानकारी पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं तक पहुंचा रहा था।
जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे का आदी था और अपनी लत पूरी करने के लिए देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हो गया। बताया जा रहा है कि वह हाईवे पर होने वाली हर गतिविधि की जानकारी लगातार सीमा पार भेज रहा था।
पठानकोट के एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लो ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में तीन और लोगों के इस नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। अब सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई हैं।
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी किन लोगों के संपर्क में था, उसे फंडिंग कहां से मिल रही थी और इस नेटवर्क का संबंध किन विदेशी एजेंसियों से है। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है और इसके पीछे बड़ा नेटवर्क काम कर सकता है।
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचलों तक मूलभूत सुविधाओं और शासकीय योजनाओं का लाभ पहुँचाने की…