चुनाव आयोग ने राज्यसभा की खाली होने वाली 24 सीटों पर चुनाव कराने की तारीखों का ऐलान कर दिया है। ये सीटें जून और जुलाई महीने में खाली होने जा रही हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र और तमिलनाडु की दो राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव कराने की घोषणा भी की गई है।
चुनाव आयोग के मुताबिक, इन सभी सीटों के लिए 18 जून को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन नतीजों की घोषणा भी कर दी जाएगी। आयोग 1 जून को चुनाव का नोटिफिकेशन जारी करेगा, जबकि नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 8 जून तय की गई है।
राज्यसभा की जिन 24 सीटों पर चुनाव होने हैं, वे 10 राज्यों में स्थित हैं। इनमें आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक की 4-4 सीटें शामिल हैं। वहीं मध्य प्रदेश और राजस्थान में 3-3 सीटों पर चुनाव होंगे। झारखंड की 2 सीटों पर मतदान कराया जाएगा, जबकि मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में 1-1 सीट पर चुनाव होंगे। इन सीटों पर मौजूदा सांसदों का कार्यकाल 21 जून से 19 जुलाई के बीच अलग-अलग तारीखों में खत्म हो रहा है।
चुनाव आयोग ने दो राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव की भी घोषणा की है। ये सीटें संबंधित नेताओं के इस्तीफे के बाद खाली हुई हैं। महाराष्ट्र में सुनेत्रा पवार के इस्तीफे के बाद सीट खाली हुई है। विधायक बनने के बाद उन्होंने 6 मई को राज्यसभा सदस्यता छोड़ दी थी। उनका कार्यकाल जुलाई 2028 तक था। वहीं तमिलनाडु में AIADMK नेता सीवी शनमुगम ने विधानसभा चुनाव जीतने के बाद राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल जून 2028 तक था। इन दोनों सीटों पर भी 18 जून को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।
चुनाव आयोग ने कहा है कि चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जाएगी और पूरे चुनाव पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को लेकर लंबे समय से चल…
दुनिया को समझने के लिए हम जिस नक्शे का इस्तेमाल करते आए हैं, उसमें महाद्वीपों…
जम्मू-कश्मीर के यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस ऑपरेशन में…
बिहार में गंगा नदी का जलस्तर लगातार ऊपर जा रहा है। नदी के बढ़ते पानी…