फ़ूड

PARATHA: घर पर आसानी से बनाएं हेल्दी पराठा, सीख लीजिए इन 5 पराठों की रेसिपी, इन पराठों से करें दिन की शुरुआत।

PARATHA: घर पर आसानी से बनाएं हेल्दी पराठा

हम भारतीयों में नाश्‍ता हो, लंच या डि‍नर, हर कि‍सी को खाने में अलग-अलग चीजें चाहिए होती हैं। अगर सिर्फ ब्रेकफास्‍ट की बात करें तो ज्‍यादातर घरों में सुबह के समय पूड़ी या पराठा खाने को मिलता है।

ये आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं। अगर आज हम सिर्फ पराठों की बात करें तो आप इन्‍हें भी हेल्‍दी टच दे सकते हैं। बाजार में ऐसी कई सब्‍ज‍ियां मिलती हैं जो पोषण से भरपूर होती हैं।

ऐसे में आप इन्‍हें पराठे में स्टफ्ड कर उसके स्वाद और न्यूट्रिशन को बढ़ा सकते हैं। लेकिन स्टफ्ड पराठा बनाना इतना आसान नहीं होता है। जिस वजह से कई बार चाहकर भी इन्हें बना नहीं पाते। जैसा कि, कहा जाता है कि ब्रेकफास्ट में प्रोटीन खासतौर से शामिल होना चाहिए, तो आज हम आपको पांच तरह के पराठों के बारे में बताने जा रहे हैं

जो प्रोटीन से भरपूर होंगे। ये सभी को पसंद भी आएंगे। आइए जानते हैं उन पराठों और रेसिपीज के बारे में। इन पराठों में शामिल है

पनीर पराठा

सुबह के नाश्‍ते के लिए पनीर पराठा एक बेहतरीन ऑप्‍शन हो सकता है। इसे बनाना भी बेहद आसान है। इसके बनाने के लि‍ए आटे में थोड़ा नमक डालकर गूंथ लें। पनीर में नमक, मिर्च और धनिया मिला लें। अब आटे की लोई लेकर उसमें पनीर भरें और बेल लें। तवे पर सेंकते समय थोड़ा घी लगाएं। गर्मागर्म पनीर पराठा दही या अचार के साथ सर्व करें। पनीर में प्रोटीन भरपूर होता है, जो मांसपेशियों के लिए अच्छा है
मूंग दाल पराठा

मूंग दाल प्रोटीन से भरपूर होता है। ये पेट के लिए हल्का भी होता है। आप नाश्‍ते में मूंग दाल का पराठा भी बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए मूंग दाल को दरदरा पीस लें। उसमें मसाले मिलाकर भून लें। आटे की लोई बनाकर उसमें मूंग दाल का मिश्रण भरें और बेल लें। तवे पर घी लगाकर सेंक लें। ये खाने में बेहद स्‍वादिष्‍ट लगता है।
सोया पराठा

आपको बता दें कि, सोया में प्रोटीन की अच्‍छी मात्रा होती है। ये हमारी बॉडी को एनर्जेटिक बनाए रखने में मददगार है। ऐसे में सोया पराठा आपको कई फायदे दे सकता है। इसे बनाने के लिए सोया चंक्स को उबालकर पीस लें। उसमें प्याज और मसाले मिला लें। इस मिश्रण को पराठे की तरह बेल लें और तवे पर सेंक लें। इसे चाय या हरी चटनी और दही के साथ सर्व किया जा सकता है।
मटर पराठा

हरी मटर हेल्‍दी प्रोटीन से भरपूर होती है। हालांकि अभी गर्मी में हरा मटर बहुत कम ही देखने को मिलता है। आप चाहें तो फ्रोजन मटर का भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। मटर का पराठा ए‍क हेल्‍दी ऑप्‍शन हो सकता है। इसे बनाने के लिए मटर को अपनी पसंदीदा मसालों के साथ फ्राई कर लें। अब इसे पीस लें। आटे में भरकर पराठा तैयार कर लें। हेल्‍दी नाश्‍ता तैयार है।
चना पराठा

चना प्रोटीन से भरपूर होता है। ये पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इससे आप ओवर ईटिंग से बच सकते हैं। चने का पराठा बनाने के लिए आपको उबले चनों को अच्छे से मैश करना होगा और उसमें मसाले मिलाने होंगे। अब इस स्टफड से पराठा बनाएं। तवे पर धीमी आंच पर सेंक लें। ये चाय के साथ खाने में बेहद स्‍वादिष्‍ट लगता है।

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

50 minutes ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

1 hour ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

7 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

7 hours ago