Jammu Kashmir: पुंछ में सरकारी इमारत में ग्रेनेड मिलने से मचा हड़कंप
Jammu Kashmir पुंछ में सरकारी इमारत में ग्रेनेड मिलने से मचा हड़कंप के पुंछ जिले में एक सरकारी इमारत की छत पर ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया लेकिन बाद में इसे निष्क्रिय कर दिया गया। बता दें कि, ग्रेनेड मिलने से वहां सरकारी क्वार्टर में रहने वालों में दहशत फैल गई।
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार की शाम को राजा सुखदेव जिला अस्पताल के पास एक सरकारी आवास की इमारत की छत पर कुछ बच्चों को खेलते समय ग्रेनेड मिला जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।.
वहीं, पुलिस ने बताया कि ग्रेनेड को निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक विशेषज्ञों को बुलाया गया तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को संदेह है कि किसी ने ग्रेनेड फेंका और वहां से भाग गया। हालांकि यह ग्रेनेड फटा नहीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” विज़न को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सहकारी…
राघव चड्ढा समेत 6 सांसदों के पार्टी छोड़ने से आम आदमी पार्टी को बड़ा सियासी…
अप्रैल की शुरुआत से ही देश के कई राज्यों में गर्मी ने तेजी पकड़ ली…
AAP में बड़ी फूट की खबर सामने आई है। 'आम आदमी पार्टी' के संस्थापक सदस्य…
मुंबई, महाराष्ट्र, भारत कुछ लोग सिर्फ दावे करते हैं और कुछ लोग दावे साबित करते…
देहरादून में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली, जहां…