Pakistani actress Nadia Khan : पाकिस्तानी अभिनेत्री नादिया खान ने एक विवादित बयान दिया है। उनका कहना है कि भारतीय कलाकार पाकिस्तानी कलाकारों से डरे हुए हैं और इसीलिए भारत सरकार ने पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगा दिया है।
नादिया ने एक टीवी शो में कहा, “हमारे कलाकार भारत में बहुत लोकप्रिय होने लगे हैं। जैसे फवाद खान वगैरह वहां जाकर काम करने लगे तो वहां के कुछ बड़े कलाकार असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। और इसीलिए उन्होंने उसे पॉलिटिकल इशू बनाकर बैन करवाया है।”
उन्होंने आगे कहा, “ऐसा नहीं था कि सिर्फ नेताओं को दिक्कत थी, बल्कि वहां के टॉप कलाकार भी हमारे बेहतरीन कलाकारों से डर गए थे। यह सिर्फ फिल्में मिलने का डर नहीं है, बल्कि यह भी है कि इंडियन ऑडियंस पाकिस्तानी कलाकारों को कितना पसंद करने लगी थी। वे हमारे टैलेंट से इतना डर गए कि उन्होंने हम पर बैन लगवा दिया। हाल ही में हमारे कलाकारों वहाज और बिलाल (वहाज अली और बिलाल अब्बास खान) ने जो किया है, उससे इंडियन ऑडियंस को उनसे प्यार हो गया है।”
नादिया ने बॉलीवुड के तीनों खान का भी नाम लिया। उन्होंने कहा, “भारत में ये स्टार्स वायरल हैं, इंडिया में इनकी फैन फॉलोइंग के बारे में आपको अंदाजा नहीं होगा। यहां तक कि खान आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान भी असुरक्षित हैं। वो सोचते हैं कि अगर ये लड़के हमारी फिल्मों में आएंगे, तो हम क्या करेंगे?”
नादिया के इस बयान पर सोशल मीडिया पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ यूजर्स उनके इस बयान से सहमत हैं, तो कुछ उनका मजाक उड़ा रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, “कुछ खान भी उन्हें नहीं जानते और वे असुरक्षित हैं? “वो स्तब्ध है.’”
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…