Babar Azam Appointed Pakistan Team Captain: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बड़ा बदलाव हुआ है। पीसीबी (PCB) वेबसाइट के अनुसार बाबर आज़म को सफेद गेंद का कप्तान नियुक्त किया गया। पीसीबी (PCB) की चयन समिति की सर्वसम्मत सिफारिश के बाद, पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने बाबर आज़म को पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम का सफेद गेंद (वनडे और टी20ई) कप्तान नियुक्त किया है। जिसके अनुसार वह टी-20 और वनडे फॉर्मेट में पाकिस्तान टीम की कमान संभालेंगे।
बता दें कि बाबर को शाहीन अफरीदी की जगह ये कमान दी गई है। गौरतलब है कि बाबर आजम ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद कप्तानी छोड़ दी थी। जहां एक तरफ बाबर आज़म को वनडे और टी 2- की कमान संभालेंगे को मिली है तो वहीं टेस्ट की कमान शान मसूद के हाथों में ही रहेगी।
बाबर आज़म ने साल 2015 में क्रिकेट में डेब्यू किया था, उन्होंने हाल ही में वनडे क्रिकेट में अपने 5000 रन पूरे किये हैं। वनडे में बाबर आजम के नाम 19 शतकीय पारियां हैं। अभी उनके पास काफी क्रिकेट बचा है।
बाबर आज़म की कप्तानी का शानदार रिकॉर्ड
टेस्ट मैच- 20
जीते- 10
हारे- 6
ड्रॉ-4
ओडीआई- 43
जीते-26
हारे-15
टाई-1
बेनतीजा-1
टी20 इंटरनेशनल -71
जीते-42
हारे-23
बेनतीजा-6
नई दिल्ली इजरायल में चुनाव में किसी गठबंधन को बहुमत न मिलने से नई सरकार…
पणजी गोवा के कृषि क्षेत्र में जल्द ही एक नया बदलाव देखने को मिल सकता…
नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में एक निजी समारोह में…
तेहरान ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका पर हमला करने…
नई दिल्ली भारतीय बाजार में ऑनलाइन शॉपिंग का चलन काफी बढ़ गया है. पहले घरेलू…
देहरादून. उत्तराखंड में चार्टर हेलिकॉप्टर के संचालन को लेकर सुरक्षा नियम सख्त किए गए हैं.…