Categories: देश

‘पाकिस्तान परमाणु बम भी नहीं संभाल सकते… ढूंढ रहे खरीदार- पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पिछले 10 वर्षों में वही स्क्रिप्ट दोहराने वाले बयान पर हमला बोलते हुए कि अबकी बार वह “विपक्षी पार्टी” भी रह पाएगी क्योंकि वह 4 जून को 50 से भी कम सीट पर सीमट रही है. ओडिशा के फूलबनी में एक रैली को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि मेरे देशवासियों, आप मेरी बात याद रखें, देश ने मन बना लिया है कि एनडीए 400 का आंकड़ा पार करेगा, जबकि भाजपा अपने सभी पिछले रिकॉर्ड तोड़ने और अधिकतम सीटें जीतने जा रही है.

ओडिशा के कंधमाल लोकसभा सीट के साथ-साथ बरगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर और अक्सा में 20 मई को मतदान होगा, जबकि ओडिशा के अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में 13 मई, 25 मई और 1 जून को चुनाव होंगे. पोखरण परीक्षण की सालगिरह पर बोलते हुए, पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सराहना की, जिन्होंने 26 साल पहले आज ही के दिन (11 मई) पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था. तब “पूरी दुनिया भर के भारतीयों ने इस पर गर्व किया था” और आरोप लगाया कांग्रेस पाकिस्तान की परमाणु क्षमता का अनुमान लगाकर देश में डर पैदा कर रही है.

पीएम ने कहा कि वही समय (पोखरण परीक्षण) था जब भारत ने दुनिया को अपनी ताकत दिखाई थी. दूसरी ओर कांग्रेस की मानसिकता देश को डराने की थी. वे आपसे कहेंगे ‘सावधान रहें… पाकिस्तान के पास परमाणु बम है… ये ‘मरे पड़े लोग’ देश की मानसिकता को मारने की कोशिश कर रहे हैं. मोदी ने कहा, कांग्रेस की हमेशा से यही मानसिकता रही है.

पीएम ने आगे कहा, ‘आज पाकिस्तान की हालत ऐसी है कि वे बम (परमाणु) भी नहीं संभाल सकते… वे अब इसे बेचने के लिए निकले हैं… ताकि वे इसे खरीदने के लिए कोई ढूंढ सकें… लेकिन लोग जानते हैं कि यह अच्छी गुणवत्ता का नहीं है. इसलिए, इसे बेचा नहीं जा रहा है.’ पीएम ने आगे कहा कि ‘कांग्रेस का शहजादा’ हर दिन बयानों की बौछार कर रहा है. उन्होंने कहा कि आप 2014, 2019 और 2024 के चुनावों के उनके भाषण देखें. वह एक ही स्क्रिप्ट पढ़ते रहते हैं.

मोदी का यह बयान राहुल गांधी के उस बयान के एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि 4 जून को नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे. आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के मामले में कांग्रेस पर कमजोर मानसिकता का आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि आतंकवादियों को सबक सिखाने के बजाय ये लोग (कांग्रेस) आतंकवादी संगठनों के साथ बैठकें कर रहे हैं.

admin

Recent Posts

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…

1 hour ago

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में जनगणना के आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका : संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा….

रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नीतियों के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन में…

1 hour ago

‘सेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्र….

रायपुर: आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से…

1 hour ago

आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित….

रायपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के नालंदा हॉल में आज छठा दीक्षांत समारोह गरिमामय…

1 hour ago

राजधानी रॉयल्स पर 4-3 की जीत के बाद चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब….

रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज राजधानी रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना…

1 hour ago

ईरान के फैसले से पाकिस्तान में पेट्रोलियम संकट? LPG और तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता

इस्लामाबाद  अमेरिका के दबाव और सीमा पर बढ़ती परेशानियों के बीच पाकिस्तान और ईरान के…

1 hour ago