पहले बेटी के साथ गैंगरेप…फिर बाप की हत्या, दरिंदगी की खौफनाक दास्तां जान कांप उठेगी रूह

एटा पुलिस ने विगत दिनों सब्जी लेने गए एक अधेड़ की हत्या का सनसनीखेज मामला सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि मृतक की बेटी के साथ गैंगरेप करने वाले आरोपियों ने ही इस हत्या को अंजाम दिया था।

पुलिस के अनुसार मृतक का नाम रामनिवास था और वह थाना सकरौली क्षेत्र के तखावन गांव का निवासी था। कुछ दिन पहले वह घर से सब्जी लेने गए थे जहां उनकी पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक के बेटे ने 08 नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने हत्या के आरोपियों की तलाश शुरू कर दी और मुख्य आरोपी अंकित सहित तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में अंकित ने सनसनीखेज खुलासा किया। उसने बताया कि उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पीड़ित लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने उसे और उसके साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन कुछ समय बाद अंकित को जमानत मिल गई।

जमानत पर छूटने के बाद अंकित को सजा का डर सताने लगा और उसने बदला लेने की ठान ली। इसके लिए उसने पीड़ित लड़की के पिता रामनिवास की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है और अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

admin

Recent Posts

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

10 minutes ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

42 minutes ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

52 minutes ago

खेड़की दौला में बेटी का पीछा करते हुए हादसा, पुलिस जांच में मामला सड़क दुर्घटना का निकला

गुरुग्राम के खेड़की दौला थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के घायल होने के मामले में…

1 hour ago

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद: अखिलेश यादव के आरोपों से सियासी संग्राम

अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम को लेकर उठे सवाल अब उत्तर…

20 hours ago

राजस्थान कांग्रेस में फिर गरमाई सियासत: गहलोत के बयान से मानेसर कांड और पायलट विवाद फिर चर्चा में

राजस्थान की कांग्रेस राजनीति में एक बार फिर पुराने विवादों की गूंज तेज हो गई…

20 hours ago