पंजाब सरकार ने शुरू की ‘ओवरसीज स्कॉलरशिप स्कीम’!
पंजाब सरकार शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ओवरसीज स्कॉलरशिप स्कीम को शुरू करने जा रही है। ये योजना विशेष रूप से उन बच्चों के लिए है, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं और विदेश में उच्च शिक्षा हासिल करना चाहते हैं।
सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने इस योजना का ऐलान करते हुए कहा कि, सरकार ने पिछले तीन सालों में पोस्टमैट्रिक स्कॉलरशिप का लाभ उठाने वाले विद्यार्थियों की संख्या में 35 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है और अब उच्च शिक्षा में ओवरसीज स्कॉलरशिप के जरिए युवाओं को और अधिक अवसर प्रदान किया जाएगा।
इस के साथ ही मंत्री कौर ने बताया कि, इस योजना का लाभ उन बच्चों को मिलेगा, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 8 लाख रुपये से कम है।
इसके अलावा, आवेदन करने वाले बच्चों को अपनी पिछली पढ़ाई में 60 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने होंगे और उनकी उम्र 35 वर्ष से कम होनी चाहिए। खास बात ये है कि, इस योजना में लड़कियों के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण रखा गया है, जिससे उन्हें भी विदेश में शिक्षा हासिल करने का समान अवसर मिलेगा।
सरकार ने इस योजना के तहत दुनिया की 500 यूनिवर्सिटी का चयन किया है। इनमें बच्चे अपनी पसंद की यूनिवर्सिटी चुन सकते हैं, और वहां दाखिला ले सकते हैं। स्कॉलरशिप का दायरा केवल दाखिले तक सीमित नहीं है।
सरकार इस योजना में वीजा शुल्क, टिकट खर्च, ट्यूशन फीस और सालाना 13.17 लाख रुपये तक का मेंटेनेंस अलाउंस भी प्रदान करेगी। ये अलाउंस बच्चों को उनके कोर्स की पूरी अवधि के लिए दी जाएगी, चाहे वे तीन साल का कोर्स हो या चार साल का। इसके साथ ही मेडिकल बीमा का खर्च भी सरकार वहन करेगी।
वहीं मंत्री कौर ने ये भी साफ किया कि, एक परिवार के केवल दो बच्चे ही इस योजना का लाभ उठा पाएंगे। इसका उद्देश्य ये सुनिश्चित करना है कि, ज्यादा से ज्यादा परिवारों के बच्चों को शिक्षा का लाभ मिले।
मंत्री कौर ने कहा कि, ये योजना गरीब परिवारों के बच्चों के लिए एक सुनहरा अवसर है।
उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य ये है कि, कोई भी प्रतिभाशाली बच्चा आर्थिक तंगी के कारण अपने सपनों को छोड़ने के लिए मजबूर न हो। ये स्कीम उन्हें विदेश में उच्च शिक्षा हासिल करने और बेहतर भविष्य बनाने का अवसर देगी।”
सरकार जल्द ही इसके लिए एक विशेष वेबसाइट लॉन्च करने जा रही है। इस वेबसाइट के माध्यम से बच्चे अपनी पसंद की यूनिवर्सिटी का चयन कर सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ओवरसीज स्कॉलरशिप के अलावा, मंत्री कौर ने मोहाली स्थित अंबेडकर कॉलेज में पीसीएस कोर्स शुरू करने की भी घोषणा की।
इस कोर्स के तहत 40 बच्चों को एंट्रेंस परीक्षा के आधार पर चयनित किया जाएगा। चयनित छात्रों को दो माह का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो उन्हें प्रशासनिक सेवाओं के लिए तैयार करेगा।
साथ ही मंत्री ने बताया कि, पीसीएस कोर्स का उद्देश्य बच्चों को सरकारी सेवाओं के लिए तैयार करना है।
उन्होंने कहा कि, ये कोर्स बच्चों में नेतृत्व क्षमता, प्रशासनिक कौशल और नीति निर्माण की समझ विकसित करेगा।
पंजाब सरकार की ये पहल शिक्षा के क्षेत्र में अवसरों के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके जरिए न केवल गरीब परिवारों के बच्चों को विदेश में उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा, बल्कि ये स्कॉलरशिप उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार करेगी।
डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि, सरकार हमेशा से शिक्षा को प्राथमिकता देती रही है और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। साथ ही कहा कि, ओवरसीज स्कॉलरशिप योजना का उद्देश्य सिर्फ विदेश में पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके जरिए बच्चे ज्ञान, अनुभव और वैश्विक दृष्टिकोण हासिल कर अपने भविष्य को मजबूत कर सकें।
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…
बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…