प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जलाया दीया…..

रायपुर: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में गौरी शंकर मंदिर के सामने फूल बेचने वाली दीदी श्रीमती सरस्वती भारती गोस्वामी जी और श्रीमती सुशीला सिदार जी के साथ दीया जलाया।

इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों की ओर आगे बढ़ रहा है। उनके मार्गदर्शन में भारत आत्मनिर्भरता और विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है।

News Desk

Recent Posts

करौली में प्रेम विवाह ने बदले पंचायत चुनाव के समीकरण, दो समाजों की एकजुटता से नैना धानका बनीं सरपंच

Karauli News: राजस्थान के करौली जिले में एक प्रेम विवाह ने पंचायत चुनाव की पूरी…

2 days ago