‘BORDER’ फिल्म के 27 साल पूरे होने पर सनी देओल ने किया ‘बॉर्डर-2’ का एलान

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर के रिलीज के 27 साल पूरे होने पर बॉर्डर-2 का एलान किया है। सनी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर ‘बॉर्डर 2’ का टीजर जारी किया।

उन्होंने इसके साथ लिखा, ”एक फौजी अपने 27 साल पुराने वादे को पूरा करने के लिए फिर से आ रहा है। भारत की सबसे बड़ी युद्ध फिल्म ‘बॉर्डर 2’। भूषण कुमार, किशन कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता फिल्म का निर्माण करेंगे और अनुराग सिंह इसका निर्देशन करेंगे।”

निर्माताओं के अनुसार, आगामी फिल्म ‘युद्ध पर बनी भारत की सबसे बड़ी फिल्म’ होगी और अनुराग सिंह इसका निर्देशन करेंगे। वह ‘केसरी’ और ‘जट्ट एंड जूलियट’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

आपको बता दें कि, फिल्मकार जेपी दत्ता ने ‘बॉर्डर’ का निर्देशन किया था। वह जेपी फिल्म्स के तहत अपनी बेटी निधि दत्ता के साथ मिलकर इसका सीक्वल बनाएंगे। फिल्म निर्माताओं में टी-सीरीज के भूषण कुमार और किशन कुमार भी शामिल होंगे।

https://x.com/iamsunnydeol/status/1801110841556963347

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

5 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

6 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

6 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

6 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

6 hours ago