Uncategorized

मोहनथाल का भोग करेगा श्रीकृष्ण (Shri Krishna) को खुश

(Shri Krishna) श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार इस साल 26 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्री कृष्ण ने धरती पर जन्म लिया था। इसी वजह से जन्माष्टमी हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक माना जाता है। और इस दिन भगवान कृष्ण (Shri Krishna) को माखन-मिश्री का भोग लगाया जाता है और उनके बालावतार को झूले में झुलाया जाता है। इस त्योहार पर पंजीरी और पंचामृत का भी बड़ा खास महत्व होता है। इतना ही नहीं, इस दिन भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए और भी कई तरह के मिष्ठान बनाए जाते हैं। आज हम आपको जन्माष्टमी पर बनाने के लिए कुछ खास मिठाइयों की रेसिपी के बारे में बताने वाले हैं। जिनको आप अपने घर में बड़ी ही आसानी से बनाकर श्रीकृष्ण (Shri Krishna) को खुश कर सकते है और उनका विशेष आशीर्वाद भी प्राप्त कर सकते है। तो आइए आज हम आपको बताते है कि आप घर में ही श्रीकृष्ण (Shri Krishna) की फेवरेट मोहनथाल को कैसे बना सकते है।

मोहनथाल का नाम तो आपने सुना ही होगा पर क्या आपको पता है कि मोहन थाल बनाने के लिए आपको कुछ खास करने की जरूरत नहीं है आप घर पर ही इसे बड़ी आसानी से बना सकते है जो खाने में भी बडी ही स्वादिष्ट होती है और इस थाली को बनाने के लिए आपको कुछ ज्यादा सामान की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। तो आइए शुरू करते है मोहनथाल को बनाने की रेसिपी। मोहनथाल की रेसिपी को जानने से पहले आइए नजर डालते है इसको बनाने के लिए प्रयुक्त होने वाली सामग्री पर। इसके लिए आपको चाहिए 1 कप बेसन, 1/4 कप खोया, 1/4 कप दूध, 1/4 चम्मच केसर, 2 बूंदें वेनिला एसेंस, 1 बड़ा चम्मच बारीक कटे बादाम, 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ पिस्ता, 2 चम्मच पीसी हुई हरी इलायची, 1 कप घी, 3 कप चीनी, 12 इंच चांदी का वर्क। इन सभी सामग्री को इकट्ठा कर आइए चलते है किचन की ओर और करते है इसे बनाना शुरू। सबसे पहले एक पैन लें और उसमें मध्यम आंच पर थोड़ा घी गर्म करें। जब घी पर्याप्त गर्म हो जाए तो इसमें बेसन डालें और अच्छी तरह मिलाएं। जब तक कि इसकी कच्ची महक खत्म न हो जाए। इसके ऊपर से दूध छिड़कें और पैन को ढक्कन से ढक दें।
अब एक दूसरा पैन लें और उसमें मध्यम आंच पर पानी गर्म करें। चीनी डालें और पूरी तरह घुलने तक अच्छी तरह मिलाएं। जब यह दो-तार की स्थिरता तक पहुंच जाए, तो आंच से उतार लें। केसर के धागे और इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
फिर इसमें खोया, बेसन डालकर अच्छी तरह मिला लें जब तक कि यह गाढ़ा न हो जाए। अब इसमें वेनिला एसेंस मिलाएं और इस मिश्रण को एक चिकनी प्लेट पर डालें।
इस मिठाई के ऊपरी हिस्से को चम्मच के पिछले भाग से चिकना कर लीजिए। अब इसे बादाम, पिस्ता और चांदी के वर्क से सजाइए और कुछ देर ठंडा होने दें। पूरी तरह से ठंडा होने से पहले, इसे मनचाहे आकार में काट लें। तो लीजिए कुछ ही मिनटों में तैयार है आपकी मोहनथाल रेसिपी। जिसका भोग आप कान्हा को लगा सकते है और खुद भी इसका आनंद ले सकते है।

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

43 minutes ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

2 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

2 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

2 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

2 hours ago