हिमाचल प्रदेश

बठिंडा कोर्ट में पेश हुई सांसद कंगना रनौत, मानहानि केस में कंगना को होना पड़ा पेश

बठिंडा कोर्ट में पेश हुई सांसद कंगना रनौत

 

हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत सोमवार को पंजाब के बठिंडा कोर्ट में पेश हुईं। ये पेशी मानहानि केस से जुड़ी है जो 2021 में किसान आंदोलन के दौरान एक ट्वीट को लेकर दायर किया गया था।

अदालत में पेश होकर कंगना ने कहा कि, पूरा मामला एक गलतफहमी पर आधारित है। उन्होंने कहा कि, “मैं कभी किसी मां या किसान का अपमान करने की सोच भी नहीं सकती। मां चाहे हिमाचल की हो या पंजाब की, मेरे लिए दोनों ही सम्माननीय हैं। ये सब एक मिस अंडरस्टैंडिंग का नतीजा है।”

आपकों बता दें कि, ये मामला 2021 के किसान आंदोलन के दौरान का है। तब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें पंजाब की एक 87 वर्षीय महिला किसान महिंदर कौर दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन में शामिल दिखाई दे रही थीं।

उसी दौरान कंगना रनौत ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था… “हाहाहा, ये वही दादी है जिसे टाइम मैगजीन ने भारत की पावरफुल महिला बताया था। अब ये 100 रुपए में उपलब्ध है। पाकिस्तानी पत्रकारों ने भारत की छवि खराब करने की साजिश रची है।”

इस ट्वीट के बाद पंजाब और हरियाणा में कंगना के खिलाफ जबरदस्त नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने इसे महिला किसानों के अपमान के रूप में देखा। महिंदर कौर ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि, “कंगना क्या जाने खेती क्या होती है।

उसने मेरे बारे में झूठ कहा। मैं खेत में दिन-रात मेहनत करती हूं, मुझे 100 रुपए की जरूरत नहीं। उसने किसानों और महिलाओं का अपमान किया है।”

साथ ही महिंदर कौर ने कंगना रनौत के खिलाफ 4 जनवरी 2021 को मानहानि का केस दायर किया। केस की सुनवाई करीब 13 महीने तक चली। जिसके बाद बठिंडा की अदालत ने कंगना को समन जारी कर कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए।

कंगना ने इस आदेश को चुनौती देते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की, लेकिन वहां से राहत नहीं मिली। बाद में वे सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, जहां से भी कोई राहत नहीं मिली। आखिरकार, अब 2025 में उन्हें बठिंडा कोर्ट में पेश होना पड़ा।

वहीं अदालत में कंगना ने कहा कि, उन्होंने जानबूझकर कोई अपमानजनक टिप्पणी नहीं की थी। साथ ही उन्होंने ये स्पष्ट किया कि, “उन्होंने कोई नया ट्वीट नहीं किया था, बल्कि एक वकील की पोस्ट को रीपोस्ट किया था। मेरा इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था।

बात का गलत अर्थ निकाला गया।” कंगना ने ये भी कहा कि, सोशल मीडिया की दुनिया में शब्दों का गलत अर्थ निकाला जाना आम बात है, और इस मामले में भी ऐसा ही हुआ।

वहीं 6 जून 2024 को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की महिला कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर ने कंगना रनौत को थप्पड़ मारा था। जिस पर कुलविंदर ने कहा कि, कंगना ने किसान आंदोलन के दौरान महिला किसानों को 100-100 रुपए में बिकने वाली बताया था, और उस आंदोलन में उसकी मां भी शामिल थी।

इस मामले में कंगना ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

2024 के लोकसभा चुनावों में कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और शानदार जीत दर्ज की। लेकिन चुनाव जीतने के तुरंत बाद एयरपोर्ट पर हुई थप्पड़ की घटना ने उन्हें फिर से विवादों के घेरे में ला दिया।

अब, सांसद बनने के बाद बठिंडा कोर्ट में पेशी ने उनके पुराने विवाद को दोबारा ताजा कर दिया है। बठिंडा कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख जल्द तय करने की संभावना जताई है।

अदालत कंगना का बयान रिकॉर्ड करेगी और इसके बाद निर्णय होगा कि केस ट्रायल के अगले चरण में जाएगा या सुलह की कोई संभावना बची है। कंगना की टीम ने कहा है कि, वे कानूनी प्रक्रिया का सम्मान करेंगी और पूरी तरह से सहयोग देंगी।

admin

Recent Posts

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…

7 hours ago

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में जनगणना के आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका : संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा….

रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नीतियों के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन में…

8 hours ago

‘सेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्र….

रायपुर: आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से…

8 hours ago

आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित….

रायपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के नालंदा हॉल में आज छठा दीक्षांत समारोह गरिमामय…

8 hours ago

राजधानी रॉयल्स पर 4-3 की जीत के बाद चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब….

रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज राजधानी रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना…

8 hours ago

ईरान के फैसले से पाकिस्तान में पेट्रोलियम संकट? LPG और तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता

इस्लामाबाद  अमेरिका के दबाव और सीमा पर बढ़ती परेशानियों के बीच पाकिस्तान और ईरान के…

8 hours ago