Categories: देश

सूरत में मौलवी की गिरफ्तारी, हिन्दू नेताओं की हत्या की साजिश का खुलासा !

गुजरात के सूरत में पुलिस ने एक मौलवी को गिरफ्तार किया है. इस मौलवी की पहचान 27 साल के अबुबक्र तिमोल के रूप में की है, जो एक धागा फैक्टरी में प्रबंधक के रूप में काम करता था और मुस्लिम बच्चों को इस्लाम पर निजी ट्यूशन देता था. तिमोल पर एक हिंदू संगठन के नेता की हत्या समेत सुदर्शन टेलीविजन चैनल के मुख्य संपादक, तेलंगाना के बीजेपी विधायक राजा सिंह और बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को धमकी देने की कथित तौर पर साजिश रचने का आरोप है.

सूरत के पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने यह जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी पाकिस्तान और नेपाल में स्थित अपने आकाओं के साथ मिलकर यह साजिश रच रहा था. गहलोत ने कहा कि उसे हिंदू सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपदेश राणा की हत्या के लिए पाकिस्तान और नेपाल के लोगों के साथ मिलकर एक करोड़ रुपये की सुपारी देने और पाकिस्तान से हथियार खरीदने की साजिश रचते पाया गया.

गहलोत ने बताया, ‘उसे हिरासत में लेने के बाद, हमें उसके मोबाइल फोन में कई आपत्तिजनक सामग्री मिली, जिसमें उपदेश राणा की हत्या के लिए एक करोड़ रुपये की पेशकश भी शामिल थी. इसके लिए वह पाकिस्तान और नेपाल के व्यक्तियों/नंबरों से लगातार संपर्क में था.’ उन्होंने कहा, ‘तिमोल को इस साल मार्च में राणा को धमकी देने में भी शामिल पाया गया था. आरोपी ने अपने ग्रुप कॉल में पाकिस्तान और नेपाल के नंबरों को जोड़कर लक्ष्य (राणा) को धमकी देने के लिए लाओस के एक डिजिटल नंबर का इस्तेमाल किया.’

गहलोत ने कहा, ‘उसके फोन नंबर पर मिली तस्वीरें और अन्य विवरण से पता चलता है कि वे (आरोपी और सहयोगी) सुदर्शन टीवी के प्रधान संपादक सुरेश चव्हाणके, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा और हैदराबाद के विधायक राजा सिंह को निशाना बनाने और धमकी देने के बारे में एक सुरक्षित ऐप पर चर्चा कर रहे थे. इस उद्देश्य से वे धन एकत्र करने और हथियार खरीदने की साजिश रच रहे थे.’

admin

Recent Posts

पाकिस्तान में हनुमान अंश को लेकर होने लगी चर्चा, गूगल पर पूछ रहे ये सवाल

सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हर फिल्म को दर्शकों का प्यार मिले, ऐसा जरूरी नहीं…

11 hours ago

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

1 day ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

1 day ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

1 day ago