टेक - ऑटो

Whatsapp पर आया नया अपडेट, व्हाट्सएप वेब पर वॉयस और वीडियो कॉलिंग फीचर की शुरुआत

व्हाट्सएप (Whatsapp) अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट लेकर आ रहा है। व्हाट्सएप वेब पर अब आप सीधे क्लाइंट से वॉयस और वीडियो कॉल कर सकेंगे। दरअसल व्हाट्सएप वेब पर चैट करने की सुविधा तो थी लेकिन कॉल या वीडियो कॉल की नहीं थी। वहीं, इसके लिए आपको व्हाट्सएप के विंडोज़ या मैक ऐप का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन अब व्हाट्सएप वेब पर भी कॉलिंग के सारे फीचर्स उपलब्ध होंगे।

बता दें कि, व्हाट्सएप अपडेट ट्रैकर WABetaInfo के मुताबिक, इस नई सुविधा को व्हाट्सएप अपने वेब क्लाइंट के लेटेस्ट बीटा वर्शन में टेस्ट कर रहा है. इसका मतलब यह है कि आने वाले कुछ हफ्तों में ये फीचर सभी यूजर्स के लिए रोल आउट हो जाएगा.

क्यों खास है यह फीचर?

यह फीचर यूजर्स के लिए बहुत ही काम का साबित होने वाली है, क्योंकि अब वे बिना ऐप इंस्टॉल किए अपने ब्राउजर से सीधे कॉल कर पाएंगे. खासतौर पर ऐसे यूजर जो ऑफिस के काम के लिए हर रोज ब्राउजर पर व्हाट्एप इस्तेमाल कर रहे हैं।

क्या नया होगा?

नए अपडेट के बाद, व्हाट्सएप वेब (Whatsapp Web) पर वॉयस और वीडियो कॉल करने के लिए फोन और कैमरा के आइकन दिखाई देंगे, जो फिलहाल व्हाट्सएप के ऐप पर होते हैं। ये आइकन चैट के नाम के पास दाएं हिस्से में दिखेंगे। इससे यूजर्स को यह कॉलिंग फीचर्स ऐप जैसे ही सरल और सुलभ मिलेंगे।

वहीं, अब, आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप के ब्राउजर से सीधे वॉयस और वीडियो कॉल्स कर सकेंगे। इसके लिए आपको व्हाट्सएप का डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सुविधा सभी प्रमुख ब्राउजर्स जैसे Chrome, Safari, और Edge पर काम करेगी।

इसके अलावा व्हाट्सएप ने एक और नया फीचर ‘एडवांस्ड चैट प्राइवेसी’ भी पेश किया है। इस फीचर के तहत अब यूज़र्स को चैट्स एक्सपोर्ट करने या फोन में मीडिया को ऑटो-डाउनलोड करने से रोका जाएगा। इसके अलावा, Meta AI को चैट्स में मेंशन करना या उससे सवाल पूछना भी अब संभव नहीं होगा।

ये भी पढ़ें:

सिनेमाघरों में आज रिलीज हुई अजय देवगन की ‘रेड 2’, दर्शकों का जीता दिल

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

6 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

6 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

6 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

7 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

7 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

7 hours ago