Categories: बिजनेस

माथे पर चिपकेगा नया गैजेट TEMPLE, 1 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानें कीमत

नई दिल्ली
कलाई पर बाध
ने वाले फिटनेस ट्रैकर अब पुराने जमाने के डिवाइस होने जा रहे हैं. अब Zomato के फाउंडर दीपिंदर गोयल अपना नया गैजेट लेकर आए हैं, जिसको माथे पर चिपकाया जाता है. इस डिवाइस का नाम TEMPLE है. इसकी प्रीबुकिंग का ऐलान कर दिया है। 

TEMPLE की प्रीबुकिंग 1 नवंबर से शुरू होने जा रही है. यह एक हेल्थ ट्रैकिंग डिवाइस है. इस डिवाइस को बैंडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु और खुद गोयल भी कई बार पहने हुए नजर आ चुकी हैं। 

माथे के पास चिपकाने वाला TEMPLE को खासतौर से हेल्थ ट्रैकिंग के लिए तैयार किया गया है. यह हेल्थ रिलेटेड सिग्नल को पहचानता है और उससे डेटा कलेक्ट करता है। 

1 नवंबर से बुकिंग कर पाएंगे  
TEMPLE को खरीदने वाले यूजर्स उसके लिए 1 नवंबर से बुकिंग कर पाएंगे. उसके बाद इसकी डिलिवरी को शुरू किया जाएगा. गोयल ने बताया है कि तीन महीने के अंदर डिलिवरी दी जाएगी. हालांकि अभी तक कंपनी ने ऑफिशियली कीमत का ऐलान नहीं किया है। 

TEMPLE की कीमत 
TEMPLE की कीमत को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए हैं. TEMPLE की कीमत 1 लाख रुपये हो सकती है. लेकिन खरीददारों को कीमत के खुलासे का इंतजार है। 

6 कलर में लॉन्च होगा TEMPLE
गोयल पहले ही बता चुके हैं कि TEMPLE का लॉन्च एडिशन छह कलर वेरिएंट में दस्तक देगा. इसमें ट्रू गोल्ड, रोज गोल्ड, डार्क मिरर, रियल जे़, डीप ब्लू आदि नजर आएंगे। 

PPG सेंसर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल 
TEMPLE हेल्थ रिलेटेड डेटा का कलेक्शन करने के लिए ब्लड फ्लो में होने वाले बदलाव को ट्रैक करता है. यह डिवाइस फोटोप्लेइस्मोग्राफी (PPG) सेंसर टेक्नोलॉजी के साथ आता है और यह टेक्नोलॉजी स्मार्टवॉच में भी इस्तेमाल की जाती है। 

TEMPLE का एक मुख्य फीचर है, जिसका नाम ब्रेन फ्लो है, जिसको ब्रेन के ब्लड फ्लो को ट्रैक करना है. गोयल पहले ही रिजल्ट को शेयर कर चुके हैं, जिसमें हर एक सेकेंड का डेटा दिखाया गया है. TEMPLE अभी अर्ली स्टेज में है और आने वाले दिनों में इसकी टेक्नोलॉजी को और बेहतर किया जाएगा। 

News Desk

Recent Posts

दिसंबर में बढ़ेगी गर्मी! कहीं सूखा तो कहीं बाढ़ का खतरा, भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज

नई दिल्ली अल नीनो इस बार अपने अब तक के सबसे ताकतवर रूप में सामने…

1 hour ago

रश्मिका मंदाना का स्किन शो पर दो टूक जवाब, बोलीं- ‘मैं एक्सपोज नहीं करूंगी’

मुंबई  साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली रश्मिका मंदाना…

2 hours ago

Air India की नई सर्विस शुरू, अब बिजनेस क्लास में आसमान में मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा खाना

 नई दिल्ली एयर इंडिया ने बिजनेस क्लास में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खाने…

2 hours ago

विमान में महिला के बगल में शख्स ने की अश्लील हरकत, शिकायत के बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी

कैलिफोर्निया  अमेरिका के कैलिफोर्निया की महिला का यूनाइटेड एयरलाइंस में सफर करने का अनुभव बहुत…

2 hours ago

ESIC का बड़ा ऐलान: प्राइवेट नौकरी करने वालों के परिवार को अब अंतिम संस्कार के लिए मिलेंगे ₹20,000

 नई दिल्ली प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले ऐसे कर्मचारियों के परिवारों के लिए राहत…

2 hours ago

फ्रांस से भारत तक दंगे-प्रदर्शन के पीछे 101 संगठनों का नेटवर्क? 13 देशों से जुड़े होने का दावा

नई दिल्ली दुनिया भर में भड़कने वाले हिंसक विरोध-प्रदर्शनों और जनांदोलनों के पीछे काम कर…

4 hours ago