Uncategorized

लखनऊ से मिला HMPV का नया मामला, 60 साल की महिला में मिले लक्षण

चीन के बाद भारत में पैर पसार रहा ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के अब तक 9 मामले सामने आ चुके है। ताजा मामला यूपी की राजधानी लखनऊ से एक महिला में वायरस के लक्षण मिले है जिसके बाद उन्हें बलरामपुर अस्पताल में भर्ती किया गया है और उसका सैंपल को लैंब टेस्टिंग के लिए भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक 60 साल की महिला को जुकाम, बुखार, सर्दी और सांस लेने में दिक्कत थी। वायरस के लक्षण के साथ केजीएमयू में एडमिट कराया गया था। वहीं, महिला का ब्लड सैंपल जांच के लिए एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भेजा गया जिसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।

क्या है ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) ?
US सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के मुताबिक
1-HMPV न्यूमोविरिडे फैमिली से संबंधित है
2-जो एक रेस्पिरेटरी सिसिटियल वायरस (RSV) की ही फैमिली है.
3- ये आमतौर पर ऊपरी और निचले श्वसन संक्रमण का कारण बनता है
4- जो सामान्य सर्दी या फ्लू के समान लक्षण पैदा करता है.

कैसे फैलता है ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) ?
1- खांसने या छींकने से निकलने वाले ड्रापलेट्स
2- हाथ मिलाने
3- किसी को स्पर्श करने
4- नजदीकी संपर्क में आने
5- दूषित सतहों पर हाथ लगाने
6- मुंह, नाक या आंखों को छूने से फैलता है
क्या हैं ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के लक्षण ?
1- खांसी और बहती हुई नाक
2- बुखार,गले में खराश
3- गले में जलन
4- कुछ मामलों में सांस लेने में कठिनाई HMPV के सामान्य लक्षण हैं.
5- कुछ मामलों में संक्रमण ब्रोंकाइटिस, निमोनिया या अस्थमा के लक्षणों में भी तब्दील हो सकता है

ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) का किन्हें अधिक खतरा ?
1- CDC के मुताबिक, 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चे
2- शिशु, वृद्ध और विशेषकर 65 वर्ष से अधिक आयु के लोग
3- कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग, अस्थमा या COPD जैसी श्वसन समस्याओं वाले लोगों ज्यादा खतरा है
ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) से कैसे सुरक्षित रहें ?
1- HMPV को रोकने के लिए अभी कोई विशेष वैक्सीन नहीं है
2- संक्रमण के जोखिम को सिर्फ कम किया जा सकता है
3- हाथों को साबुन और पानी से धोते रहें
4- अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करें
5- श्वसन संबंधी बीमारी के लक्षण वाले लोगों से दूर रहें
6- बार-बार छुई जाने वाली सतहों को साफ करते रहें
7- संक्रमण फैलने वाले या फ्लू के मौसम के दौरान मास्क पहनें
चैनल 4 न्यूज इंडिया का मकसद आपको डराना नहीं, सिर्फ सतर्क करना है

 

admin

Recent Posts

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

51 minutes ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

1 hour ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

1 hour ago