देश

‘INDI गठबंधन खत्म कर देना चाहिए’…मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दे डाली सलाह

 

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इंडी गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस गठबंधन के अस्तित्व पर ही सवाल उठा लिए दिए हैं..इतना ही नहीं उमर अब्दुल्ला ने इसे खत्म करने की भी सलाह दे डाली। दरअसल दिल्ली विधानसभा चुनाव और इंडिया अलांयस पर एक सवाल के जवाब में उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता, क्योंकि दिल्ली चुनाव से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। AAP, कांग्रेस और अन्य पार्टियों को यह तय करना होगा कि बीजेपी का मुकाबला कैसे किया जाए। पिछले दो चुनावों में आप को सफलता मिली थी। हमें यह देखने के लिए इंतजार करना होगा कि दिल्ली के मतदाता किसे चुनते हैं। वहीं इंडिया ब्लॉक के सवाल पर उमर अब्दुल्ला ने आगे कहा जहां तक मुझे याद है, इंडिया गठबंधन के लिए कोई समय सीमा नहीं थी। दुर्भाग्य से इंडिया गठबंधन की कोई बैठक आयोजित नहीं की जा रही है, इसलिए नेतृत्व, एजेंडा या हमारे इंडिया अलायंस के अस्तित्व के बारे में कोई स्पष्टता नहीं है। अगर यह सिर्फ संसदीय चुनावों के लिए था, तो उन्हें गठबंधन खत्म कर देना चाहिए। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले इंडी गठबंधन के सहयोगी दल आप और कांग्रेस के बीच एकजुटता नहीं है। दोनों पार्टी अलग-अलग चुनाव लड़ रही है। ममता बनर्जी इससे पहले ही अलग हो चुकी हैं। अरविंद केजरीवाल भी साथ नजर नहीं आ रहे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आप को सहयोग देने की बात कही है। वहीं तेजस्वी यादव ने भी दिल्ली में आम आदमी पार्टी के समर्थन की बात कही है।

admin

Recent Posts

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पहाड़ों में बारिश तो ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के संकेत

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। 24 अक्टूबर को…

1 hour ago

वानुअतु में भूकंप के दो जोरदार झटके, 7.2 और 6.9 की तीव्रता से कांपी धरती

पोर्ट-विला  वानुआतू द्वीप में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर…

1 hour ago

जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन, 1.39 करोड़ आवेदन मिले

मुंबई  रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल और टेलीकम्युनिकेशन कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio Platforms) के आईपीओ (IPO)…

2 hours ago

NRI कपल के बच्चों की कस्टडी पर SC की टिप्पणी, कहा- विदेशी अदालतों के आदेश आंख मूंदकर नहीं मान सकते

 नई दिल्ली  एनआरआई (NRI) कपल के बीच बच्चों की कस्टडी को लेकर होने वाले विवाद…

2 hours ago

IND vs NZ 2nd T20I: क्राइस्टचर्च में भारत-न्यूजीलैंड की भिड़ंत, ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11

 क्राइस्टचर्च भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज (24 अक्टूबर)…

3 hours ago

कोयंबटूर में 24 अक्टूबर से नेशनल रेसिंग चैंपियनशिप, दो दिन में होंगे 17 मुकाबले

कोयंबटूर भारत की राष्ट्रीय कार रेसिंग चैंपियनशिप के 29वें सत्र की शुरुआत 24 अक्टूबर 2026…

3 hours ago