Uncategorized

हरियाणा में दिखेगा नया गठबंधन, JJP इस पार्टी को देगी अपना समर्थन

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत लगातार तेज होते दिखाई दे रहा है। जननायक जनता पार्टी (JJP) और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के बीच गठबंधन हो गया है। बता दें कि, जेजेपी इससे पहले बीजेपी के साथ थी और पार्टी के मुखिया दुष्यंत चौटाला मनोहर लाल खट्टर सरकार में डिप्टी सीएम थे, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी और JJP के बीच गठबंधन टूट गया था और दुष्यंत चौटाला ने यह साफ कर दिया कि वह अब BJP को समर्थन नहीं देंगे।

हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और चंद्रशेखर कल दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में गठबंधन का औपचारिक ऐलान करने वाले है। इसी दौरान प्रेस कांफ्रेंस में गठबंधन के फार्मूले के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। आपको बता दें कि हरियाणा के लिए जेजेपी तो जानी पहचानी पार्टी है, लेकिन सियासत में आजाद समाज पार्टी नई है। पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद यूपी के नगीना लोकसभा सीट से सांसद हैं।

वहीं हरियाणा की सियासत में जेजेपी का आम आदमी पार्टी के साथ भी गठबंधन की चर्चा चली थी, लेकिन AAP ने अटकलों को नकार दिया है। JJP से गठबंधन पर AAP राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ संदीप पाठक ने कहा कि दुष्यंत चौटाला अपनी पार्टी पर फोकस करें, AAP का किसी से गठबंधन नहीं. आम आदमी पार्टी डोर-टू-डोर अभियान शुरू कर दी है हमारे कार्यकर्ता हर घर में जाएंगे। बीजेपी अपने मुख्यमंत्री से संतुष्ट नहीं है, बीजेपी जानती है कि उन्हें काम नहीं किया है इसलिए जनता उनसे नाराज है।

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

3 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

4 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

4 hours ago