Categories: देश

नवंबर में भारत आएंगे नेपाल के PM बालेन शाह! पीएम मोदी से होगी मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर चर्चा

 नई दिल्ली
भारत-नेपाल के तनाव के बीच अच्छी खबर आ रही है। जल्द ही दोनों देशों के रिश्ते एक बार फिर पटरी पर आने वाले हैं। नवंबर के आखिरी में नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की भारत यात्रा प्रस्तावित है।

इससे पहले बालेन शाह की पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा का एजेंडा तैयार करने के लिए भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी के चार नवंबर को काठमांडू पहुंचने की उम्मीद है। यह यात्रा कई महीनों के राजनयिक तनाव के बाद हो रही है। इसमें मिसरी की एक प्रस्तावित यात्रा का टल जाना और लिपुलेख को लेकर मतभेद जैसी घटनाएं शामिल हैं।

नेपाल मांग सकता है मदद
नवंबर में पीएम बालेन शाह की प्रस्तावित भारत यात्रा के दौरान नेपाल बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण, जलविद्युत क्षेत्र में नए निवेश और अटकी हुई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को तेजी से लागू करने के लिए भारत से वित्तीय सहायता मांग सकता है। भारत से वित्तीय मदद मिलने के बाद वहां की लटकी परियोजनाओं में तेजी आ सकती है।

लंबित हैं कई प्रोजेक्ट
काठमांडू चाहता है कि भारत की ओर से वित्तीय सहायता मिले। इस दौरे से वित्तीय प्रतिबद्धताओं को तेजी मिले मिलें। ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग मजबूत हो और उन परियोजनाओं पर प्रगति हो जो पहले हुए समझौतों के बावजूद अब तक पूरा नहीं हो पाए हैं।

तारीख पर बरकरार है संशय
इसके साथ ही दोनों देश ऐसी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर भी विचार कर रहे हैं, जिनका उद्घाटन या शुरुआत इस दौरे के दौरान की जा सकती है। शाह का दौरा नवंबर के उत्तरार्ध में होने की उम्मीद है, हालांकि तारीखों की औपचारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।

वरिष्ठ अधिकारियों से होगी बातचीत
भारत के नए राजदूत सुधाकर दलेला के 3 नवंबर को काठमांडू पहुंचने की संभावना है, जो मिसरी के प्रस्तावित आगमन से एक दिन पहले होगा। प्रधानमंत्री के दौरे का एजेंडा तय करने के लिए विदेश सचिव नेपाल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत कर सकते हैं।

 

News Desk

Recent Posts

फाइनल जीतने के बाद भी पाकिस्तान पर ICC का एक्शन, मैच फीस का 5% लगा जुर्माना

नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…

1 hour ago

फाइनल जीतने के बाद भी पाकिस्तान पर ICC का एक्शन, मैच फीस का 5% लगा जुर्माना

नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…

1 hour ago

हॉलीवुड निर्देशक माइकल मैन के साथ हादसा, शूटिंग रेंज में अचानक चली गोली

हॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्देशक माइकल मैन (Michael Mann) एक हादसे का शिकार हो गए…

2 hours ago

सहारा निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब ₹50 हजार नहीं पूरी रकम के लिए कर सकेंगे आवेदन

नई दिल्ली  अगर आपका पैसा सहारा में फंसा है और कई बार रिफंड पोर्टल पर…

3 hours ago

EPFO की नई WhatsApp सर्विस शुरू, सिर्फ ‘Hi’ लिखते ही मिलेगी PF बैलेंस समेत पूरी जानकारी

 नई दिल्ली कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्य अपने मेंबर्स के लिए नई व्हाट्सएप…

5 hours ago

संजय गुप्ता की बेटी के वायरल वीडियो पर पत्नी का बयान, पैपराजी से की प्राइवेसी की अपील

फिल्ममेकर संजय गुप्ता अब हमारे बीच नहीं रहे. 57 साल की उम्र में उनका निधन…

5 hours ago