स्पोर्ट्स

नीरज चोपड़ा ने जीता पेरिस डायमंड लीग, जूलियन वेबर से लिया बदला

पेरिस डायमंड लीग 2025 की मेन्स जैवलिन थ्रो स्पर्धा में भारत के स्टार नीरज चोपड़ा ने पहला स्थान हासिल किया। 20 जून शुक्रवार को पेरिस में हुए इस आयोजन में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जर्मनी के जूलियन वेबर को पराजित किया। बता दें कि, नीरज पिछले दो टुर्नामेंट में वेबर से हार गए थे लेकिन अब उन दो हार का बदला अब उन्होंने ले लिया है।

उन्होंने 88.16 मीटर के थ्रो के साथ जर्मनी के जूलियन वेबर को पछाड़ा। नीरज को इस जीत के साथ 8 पॉइंट्स मिले और वे डायमंड लीग की फाइनल की ओर मजूबती से बढ़े। नीरज ने इस मुकाबले में अंत तक लीड कायम रखी। नीरज ने दूसरे प्रयास में 85.10 मीटर की दूरी तय की. नीरज का तीसरा, चौथा और पांचवां अटेंप फाउल रहा जबकि छठे प्रयास में उन्होंने 82.89 मीटर का थ्रो किया।

आपको बता दें कि, 16 मई को दोहा डायमंड लीग 2025 में जूलियन वेबर ने नीरज चोपड़ा को हराया था। तब जूलियन वेबर ने आखिरी थ्रो 91.06 मीटर का फेंककर पहला स्थान हासिल किया था। वहीं नीरज 90.23 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे, फिर वेबर ने 23 मई को पोलैंड में आयोजित जानुज कुसोसिंकी मेमोरियल स्पर्धा में भी नीरज को हराया था। जानुज कुसोसिंकी मेमोरियल स्पर्धा में वेबर ने 86.12 मीटर और नीरज ने 84.14 मीटर का थ्रो किया फेंका।

ये भी पढ़ें:

IND VS ENG 1st Test: लीड्स टेस्ट में हुई रनों की बारिश, विकेट के लिए तरसे अग्रेज, गिल और पंत टिके

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

2 hours ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

5 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

6 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

6 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

7 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago