देश

Neeraj Chopra Wedding: नीरज चोपड़ा ने रचाई शादी, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर दी जानकारी

गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए है। उन्होंने अपने चाहने वालो को 19 जनवरी यानि रविवार की शाम को सोशल मीडिया पर अपनी शादी की कुछ तस्वीरे शेयर करते हुए यह खुशखबरी दी। इसके साथ ही नीरज ने अपनी पत्नी का नाम भी बताया।

नीरज चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की और उस पर कैप्शन लिखा कि, “जीवन के नए अध्याय की शुरूआत अपने परिवार के साथ की”। उन्होंने आगे लिखा कि, ‘मैं हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं, जो हमें इस पल के लिए एकसाथ लाया है।’ आखिर में नीरज ने अपना और हिमानी का नाम लिखते हुए बीच में दिल वाली इमोजी भी लगाई।

बता दें कि, गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने गुपचुप तरीके से शादी की है और इसमें उनके करीबी लोग ही शामिल हुए। नीरज चोपड़ा ने अलग-अलग इंटरनेशनल एथलेटिक्स इवेंट्स में अभी तक 10 गोल्ड और 6 सिल्वर अपने नाम कर चुके है।

आपको बता दें कि, लगातार अपने प्रदर्शन से नीरज चोपड़ा ने देश का नाम रोशन किया है। टोक्यो ओलंपिक 2020 में उन्होंने गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया था। वहीं, पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर मेडल जीता था जबकि साल 2023 में विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में नीरज ने गोल्ड जीता था।

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

12 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

13 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

13 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

16 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

16 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

16 hours ago