उत्तर प्रदेश

Youtube से वीडियो देखकर साइकिल से बैंक लूटने पहुंचा Bsc छात्र

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है यहां एक बेटे को पिता की बात इतनी बुरी लग गई कि उसने पैसे कमाने के लिए बैंक लूटने का प्लान बना डाला। इसके लिए उसने यूट्यूब से वीडियो देखने शुरू की और उन वीडियोज को वो ज्यादा देखने लगा जिसमें लूट अकेले की गई हो इसके बाद उसने पूरी प्लानिंग बनाई और बैंक लूटने पहुंच गया और उसके पहले ही वो बैंककर्मियों के हाथों दबोचा गया।

बता दें कि, आरोपी सर्जिकल ब्लेड, चाकू, तमंचा साथ लेकर साइकिल से बैंक लूटने पहुंचा। सबसे ज्यादा हैरानी तो तब हुई जब पकड़े जाने के बाद भी आरोपी को कोई ज्यादा अफसोस नहीं हुआ बल्कि वो पूरी अकड़ दिखाते हुए जेल गया।

गौरतलब है कि, शनिवार सुबह तकरीबन 10 बजे साइकिल से एक युवक घाटमपुर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पतारा ब्रांच पहुंचा। जैसे ही वो बैंक के अंदर घुसा तो उसे गार्ड ने रोका तो उसने चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद बैंक मैनेजर, कैशियर समेत बैंक सभी कर्मचारियों ने युवक को बड़ी मुश्किल से रस्सी से बांध कर काबू किया।

वहीं, इस दौरान बैंक मैनेजर समेत तीन बैंककर्मी घायल हो गए थे और आरोपी युवक भी घायल हो गया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब उसे होश आया तो पुलिस ने उससे पूछताछ की और उसके मोबाइल की जांच की गई तो हैरानी भरा कारनामा सामने आया है। युवक का नाम लविश मिश्रा है और वह Bsc थर्ड ईयर के साथ-साथ आईटीआई भी कर रहा था। लविश एकदम से पैसे कमाना चाहता था इसलिए उसने बैंक लूटने का फैसला किया जिसके लिए उसने योजना बनाई।

बता दें कि, मिली जानकारी के अनुसार आरोपी लविश मिश्रा का बड़ा भाई दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है और पिता किसान है। पैसों से ज्यादा संपन्न परिवार नहीं है इसलिए जब वह घर से पैसे की मांग करता था तो कई बार उसके पिता कह देते थे कि खुद भी कुछ काम करना शुरू करो।

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

9 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

9 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

10 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

10 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

10 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

10 hours ago