हार्दिक पांड्या

एशिया कप 2025 शुरू होने में अभी एक महीने से कम का समय रह गया है। वहीं, बीसीसीआई ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। ऐसा माना जा रहा है कि, बीसीसीआई अगस्त के तीसरे सप्ताह में टीम का एलान कर देगा। सूर्यकुमार यादव फिट नहीं है। वहीं, हार्दिक पांड्या का खेलना भी फिटनेस टेस्ट पर निर्भर करेगा।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पाड्या बेंगलुरु पहुंच गए है। वो 11 अगस्त और 12 अगस्त को बेंगलुरु स्थित NCA में फिटनेस टेस्ट से गुजरेंगे। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जुलाई के बीच से मुंबई में ट्रेनिंग कर रहे हैं।

आपको बता दें कि, एशिया कप की शुरूआत 9 सितंबर से यूएई में शुरू होगा। भारत का पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के साथ होना है। वहीं, सूर्यकुमार यादव फिट नहीं है उन्हें एक हफ्ते का समय लगेगा। अब ऐसे में सवाल उठ रहे है कि टीम की कप्तानी कौन करेगा ? दावेदारों में हार्दिक पांड्या का नाम भी मजबूत है। वहीं, ऐसे में पांड्या का फिटनेस टेस्ट काफी महत्वपूर्ण हो जाता है।

ये भी पढ़ें:

केदारनाथ हाईवे के जवारी Bypass पर हुआ भूस्खलन, यातायात ठप

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है