सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने की सगाई

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंदोक से सगाई हो गई है। 25 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर और सानिया की सगाई का कार्यक्रम बेहद निजी रखा गया था, जिसमें सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए।

बता दे कि, सानिया चंदोक मुंबई के मशहूर उद्योगपति रवि घई की पोती हैं। उनका परिवार होटल और फूड बिज़नेस से जुड़ा है, जिसमें इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी आइसक्रीम ब्रांड शामिल हैं।

वहीं, सानिया आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहती हैं और मुंबई के सबसे पहचानने योग्य बिज़नेस परिवारों में से एक से आती हैं। तेंदुलकर और घईटी दोनों परिवारों ने सगाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

ये भी पढ़ें:

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, सड़कें बनी दरिया, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *