नई दिल्ली
एथलेटिक्स में मुरली श्रीशंकर ने बुधवार देर रात भारत की झोली में दूसरा पदक डाला। मुरली ने पुरुषों की लंबी कूद में दूसरा स्थान हासिल करते हुए रजत पदक जीता और इसके साथ ही भारत के पदकों की संख्या 13 पहुंच गई। इसके बाद दिलीप गावित ने पुरुषों की 100 मीटर T47 स्पर्धा में गोल्ड मेडल और मोहम्मद बासिल ने सिल्वर मेडल जीतकर इसे 15 कर दिया।
मुरली से पहले सर्वेश कुशारे ने ऊंची कूद में भारत के लिए रजत पदक जीता था। मुरली ने 8.09 मीटर की कूद के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि जमैका के तजय गेल ने 8.15 मीटर की कूद के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। स्काटलैंड के स्टीफन मैकेंजी 8.08 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
मुरली ने अपने दूसरे प्रयास में 8.09 मीटर की कूद लगाई, जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास रहा। पहले प्रयास में उन्होंने 8.03 मीटर की कूद लगाई, जबकि उनका तीसरा और चौथा प्रयास फाउल रहा। चौथे और पांचवें प्रयास में 8 मीटर के भीतर रहे। स्पर्धा में अन्य भारतीय लोकेश सत्यनाथन 7.97 मीटर की कूद के साथ चौथे स्थान पर रहे।
Khatu Shyam Mandir Darshan Update: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में…
Rajasthan Uranium Mining Project: राजस्थान के सीकर जिले में करीब 3,000 करोड़ रुपये की लागत…
Jhunjhunu Accident News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सोमवार को सड़क निर्माण के दौरान बड़ा…
जयपुर: राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।…
नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…
नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…