यूपी के बांदा जेल में बंद रहे बाहुबली मुख्तार अंसारी की बीते गुरुवार (28 मार्च) की देर शाम मौत हो गई। वजह ये सामने आई है कि उसको जेल के अंदर हार्ट अटैक आया बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद अचानक खबर आई कि उसकी मौत हो गई है।
30 जून 1963 गंगा के किनारे बसे गाजीपुर के मोहम्मदाबाद में हुआ था, अंसारी के पिता का नाम सुबहानउल्लाह अंसारी और मां का नाम बेगम राबिया था। गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के परिवार की पहचान एक प्रतिष्ठित राजनीतिक खानदान की है। 25 अक्टूबर 1988 को आजमगढ़ के ढकवा के संजय प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने मुख्तार अंसारी के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया था। हालांकि, अगस्त 2007 में इस मामले में मुख्तार दोषमुक्त हो गया था। .
मुख्तार अंसारी पर हत्या, हत्या के प्रयास, धमकी, धोखाधड़ी और कई अन्य आपराधिक कृत्यों में कुल 65 मामले दर्ज थे. इनमें से 18 मामले हत्या के थे. उसके खिलाफ लखनऊ, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, सोनभद्र, मऊ, आगरा, बाराबंकी, आजमगढ़ के अलावा नई दिल्ली और पंजाब में भी मुकदमे दर्ज थे. अंसारी के खिलाफ 2010 में कपिल देव सिंह की हत्या और 2009 में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में मीर हसन नामक व्यक्ति की हत्या के प्रयास मामले में आरोप साबित हो चुके थे।
नई दिल्ली इजरायल में चुनाव में किसी गठबंधन को बहुमत न मिलने से नई सरकार…
पणजी गोवा के कृषि क्षेत्र में जल्द ही एक नया बदलाव देखने को मिल सकता…
नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में एक निजी समारोह में…
तेहरान ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका पर हमला करने…
नई दिल्ली भारतीय बाजार में ऑनलाइन शॉपिंग का चलन काफी बढ़ गया है. पहले घरेलू…
देहरादून. उत्तराखंड में चार्टर हेलिकॉप्टर के संचालन को लेकर सुरक्षा नियम सख्त किए गए हैं.…