मृत मिले 200 से ज्यादा चमगादड़, ग्रामीणों ने जताई संक्रमण की आशंका

बांदा : उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। बीते दिन बांदा जिले के अतर्रा तहसील क्षेत्र में नहर कोठी के किनारे सैकड़ों की संख्या में चमगादड़ और तोतों की मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने सुबह जब नहर किनारे गए तो वहां सैकड़ों चमगादड़ और तोते मृत अवस्था में पड़े थे। उन्होंने तुरंत ही प्रशासन और पशु विभाग को सूचना दी। डर इस बात का है कि इतनी बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत से किसी तरह का संक्रमण तो नहीं फैल गया है। लोगों ने इलाके में दवा का छिड़काव करवाने की मांग की है।

पशु विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मृत पक्षियों को इकट्ठा किया और उन्हें दफना दिया गया। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि इन पक्षियों की मौत भीषण गर्मी के कारण हुई है। चमगादड़ 40 डिग्री सेल्सियस तापमान सहन कर सकते हैं, लेकिन इस समय इलाके में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक है।

हालांकि, अधिकारियों ने यह भी कहा कि मृत पक्षियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं ताकि मौत का सही कारण पता चल सके। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

admin

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

2 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

2 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

3 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

5 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

6 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

6 hours ago