मध्य रेलवे ने मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों में बड़ा बदलाव किया है। प्लेटफॉर्म विस्तार और मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार (1 जून) से रविवार (3 जून) तक 63 घंटे का महाब्लॉक लगाया जाएगा। इस दौरान, 930 लोकल ट्रेनों को रद्द कर दिया जाएगा, 444 ट्रेनों के समय में बदलाव किया जाएगा और 446 ट्रेनों को पहले ही रवाना कर दिया जाएगा।
कहां-कहां होगा असर:
यह महाब्लॉक मुख्य रूप से दो महत्वपूर्ण स्टेशनों – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) और ठाणे – को प्रभावित करेगा।
इन रूट्स पर भी होगा असर:
इस महाब्लॉक का असर मुंबई के कई लोकल ट्रेन रूट्स पर भी होगा, जिनमें शामिल हैं:
क्या है मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म निर्माण तकनीक:
मध्य रेलवे इस काम को जल्दी पूरा करने के लिए मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म निर्माण तकनीक का इस्तेमाल करेगा। इसमें प्रीकास्ट ब्लॉक का इस्तेमाल किया जाएगा, जो भारतीय रेलवे के लिए पहली बार इस्तेमाल किया जा रहा है।
यात्रियों से अपील:
मध्य रेलवे ने यात्रियों से इन तीन दिनों तक यात्रा टालने या कम से कम यात्रा करने की अपील की है। साथ ही, सभी प्रतिष्ठानों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने कर्मचारियों को घर से काम करने या किसी अन्य संभव तरीके से इन दिनों यात्रियों की संख्या कम कर दें।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…
लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…
राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…
पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…
हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…