हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के मंडी में मानसून का कहर, एक व्यक्ति की मौत

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बादल फटने और भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में एक व्यक्ति की मौत हो गई और करीब 12 लोग लापता हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को ये जानकारी दी। मंडी में सोमवार शाम से 216.8 मिलीमीटर बारिश हुई है।

मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन ने ‘पीटीआई-वीडियो’ को बताया कि एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 12 से 13 लोग लापता हैं। करसोग में एक व्यक्ति की मौत की खबर है, जबकि मंडी के स्यांज में दो परिवारों के करीब सात लोग लापता हैं। देवगन ने बताया कि भारी बारिश के बाद बादल फटने और अचानक आई बाढ़ से जिले में कई जगहों पर भारी नुकसान हुआ है, जिसके चलते कई लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।

उन्होंने बताया कि घरों और कृषि भूमि को नुकसान पहुंचने की सूचना है। करसोग के पुराना बाजार (पंजरत), कुट्टी, बराल, ममेल और भ्याल गांवों में सड़कें और वाहन बह गए हैं। मंडी की लौंगनी पंचायत के स्याठी गांव में भारी बारिश के कारण कई घर, गौशालाएं, घोड़े, मवेशी और बकरियां बह गई हैं, जबकि पंडोह के पास पटीकरी बिजली परियोजना में निवासियों के घरों में पानी घुस गया है। जिले की सभी नदियां और नाले उफान पर हैं और ब्यास नदी पर बने पंडोह बांध से डेढ़ लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया है।

पंडोह बांध का जलस्तर खतरे के निशान 2,922 फुट के मुकाबले 2,941 फुट तक पहुंच गया है। चंडीगढ़-मनाली चार लेन मार्ग वर्तमान में द्वाडा, झलोगी और बनाला सहित कई स्थानों पर अवरुद्ध है, जबकि कमांद-कटौला-बजौरा मार्ग केवल हल्के मोटर वाहनों (एलएमवी) के लिए खुला है। मंडी पुलिस ने कहा कि आम लोगों को सलाह दी गई है कि जब तक बहुत आवश्यक न हो, यात्रा से बचें। सुजानपुर की खैरी ग्राम पंचायत से बाढ़ में फंसे लगभग 15 प्रवासियों को बचाया गया और भारतीय रिजर्व बटालियन जंगलबेरी और पुलिस की टीम बचाव कार्य में लगी हुई है।

भारी बारिश के बाद मंडी और हमीरपुर के जिला प्रशासन ने मंगलवार को स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं। हालांकि, स्थानीय लोगों के अनुसार हमीरपुर जिले में इस आशय की सूचना समय पर नहीं मिलने के कारण छात्र पहले ही स्कूल पहुंच गए थे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में छह जिलों चंबा, हमीरपुर, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर की बाढ़ के खतरे की चेतावनी दी है।

ये भी पढ़ें:

अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू में बनाए गए काउंटर पर रजिस्ट्रेशन करवाने बड़ी संख्या में पहुंचे साधु

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

4 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

5 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

5 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

5 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

5 hours ago