Uncategorized

मोनालिसा निकली नाबालिग, असली उम्र है इतनी, पति फरहान की बढ़ी मुश्किलें

महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा भोंसले को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। शुरुआत में मोनालिसा को बालिग बताकर उसकी शादी करवाई गई थी, लेकिन अब जांच में यह साबित हो गया है कि वह नाबालिग है।

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की जांच में सामने आया कि मोनालिसा की असली जन्मतिथि 30 दिसंबर 2009 है। इस आधार पर जब 11 मार्च 2026 को उसकी शादी हुई, तब उसकी उम्र सिर्फ करीब 16 साल थी। इस खुलासे के बाद मामला गंभीर हो गया और फरमान खान के खिलाफ मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर थाने में POCSO एक्ट सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि शादी के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया था। मोनालिसा की उम्र बढ़ाकर दिखाने के लिए गलत जन्म प्रमाण पत्र बनाया गया था, जिसे बाद में निरस्त कर दिया गया। आयोग की टीम ने केरल से लेकर मध्य प्रदेश तक गहन जांच की और सिर्फ 72 घंटे के अंदर पूरे मामले की सच्चाई सामने रख दी। जांच में यह भी पुष्टि हुई कि मोनालिसा पारधी जनजाति से संबंध रखती है, जो अनुसूचित जनजाति के अंतर्गत आती है। इसी वजह से इस मामले में SC/ST एक्ट भी लगाया गया है।

वहीं, इस केस में कुछ राजनीतिक और संगठनों के कनेक्शन की बात भी सामने आई है, जिसे लेकर मामला और संवेदनशील हो गया है। आयोग ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए केरल और मध्य प्रदेश के डीजीपी को तलब किया है और उनसे विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। साथ ही केंद्र सरकार को भी पूरी जानकारी भेजी जा रही है। अब प्रशासन इस मामले में कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है और आयोग ने साफ किया है कि दोषियों को सजा दिलाने तक इस केस पर नजर बनाए रखी जाएगी।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago