Uncategorized

आखिरी गेंद पर KKR को हराया, हाईवोल्टेज मैच के हीरो रहे मुकुल चौधरी

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की शुरुआत इस सीजन में अच्छी नहीं रही। टीम को अपने शुरुआती मैचों में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार झेलनी पड़ी, जबकि पंजाब किंग्स के खिलाफ उनका मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया। दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को भी पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से हार मिली थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने वापसी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को हराया।

IPL 2026 के मैच नंबर-15 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 3 विकेट से हरा दिया। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया, जहां KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन का लक्ष्य दिया। लखनऊ ने यह लक्ष्य आखिरी गेंद पर हासिल किया और शानदार जीत दर्ज की। टीम के हीरो मुकुल चौधरी रहे, जिन्होंने सिर्फ 27 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाए और 7 छक्के व 2 चौके लगाए। आखिरी ओवर में लखनऊ को 14 रन चाहिए थे, जिसे उन्होंने शानदार तरीके से हासिल किया। वैभव अरोड़ा के ओवर में मुकुल ने दो छक्के लगाकर मैच पलट दिया और टीम को जीत दिलाई।

लखनऊ के रनचेज की शुरुआत काफी अच्छी रही। एडेन मार्करम (22 रन) और मिचेल मार्श (15 रन) ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद ‘इम्पैक्ट सब’ वैभव अरोड़ा ने एक ही ओवर में दोनों बल्लेबाजों को आउट कर दिया, जिससे मैच का रुख बदलने लगा। कप्तान ऋषभ पंत भी कुछ खास नहीं कर पाए और सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद निकोलस पूरन से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह भी 13 रन बनाकर आउट हो गए। ऐसे में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए बदोनी ने टीम को संभाला और 37 गेंदों में 54 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे। लेकिन उनके आउट होते ही लखनऊ की टीम मुश्किल में आ गई।

जब मोहम्मद शमी भी सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए, तब टीम का स्कोर 128/7 हो गया था और मैच लगभग कोलकाता के पक्ष में नजर आ रहा था। लेकिन इसके बाद मुकुल चौधरी ने अकेले दम पर शानदार बल्लेबाजी की और मैच का पासा पलटते हुए लखनऊ को जीत की ओर ले गए।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago