उत्तरप्रदेश के मेरठ में एक बड़ा हादसा हो गया। घर में मोबाइल चार्ज करते समय शॉर्ट सर्किट होने के बाद मोबाईल फट गया और घर में भीषण आग लग गयी। आग लगने से परिजन गंभीर रूप से झुलस गए वही 4 बच्चों की आग में झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई । घटना पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की है जहा जनता कालोनी में एक परिवार के साथ यह भीषण आगजनी की घटना हुई है ।
मोबाइल चार्ज में था और अचानक उसमें चिंगारी निकलना चालू हो गया और देखते ही देखते मोबाइल फट गया और आग लग गई। मां किचन में खाना बना रही थी और पिता भी घर पर थे इतने में हादसा हो गया जिसमें बेटी सारिका (10), निहारिका (8) बेटा गोलू (6) और कालू (5) कमरे में थे जिससे बच्चे आग की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलसने से उनकी मौत हो गई । बच्चों को बचाने के लिए परिजन दौड़े और आग बुझाने का प्रयास करने पर परिजन भी आग में झुलस गए थे जिन्हें स्थानीय पड़ोसियों द्वारा मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा गया है।
नई दिल्ली इजरायल में चुनाव में किसी गठबंधन को बहुमत न मिलने से नई सरकार…
पणजी गोवा के कृषि क्षेत्र में जल्द ही एक नया बदलाव देखने को मिल सकता…
नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में एक निजी समारोह में…
तेहरान ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका पर हमला करने…
नई दिल्ली भारतीय बाजार में ऑनलाइन शॉपिंग का चलन काफी बढ़ गया है. पहले घरेलू…
देहरादून. उत्तराखंड में चार्टर हेलिकॉप्टर के संचालन को लेकर सुरक्षा नियम सख्त किए गए हैं.…