दिल्ली में ई रिक्शा एक जगह से दूसरी जगह यात्रियों का आसानी से कम दम और कम समय में पहुंचा देते है, जिसके बाद अब दिल्ली के तमाम इलाकों में ई रिक्शा चालाकों की डिमांड भी बढ़ गई है लेकिन इस डिमांड और ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए दिल्ली सरकार की तरफ से एक्शन प्लान तैयार किया गया है.. मेट्रो स्टेशन और बस स्टैंड से लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए अब मोबाइल एप पर ई-रिक्शा यात्रियों को आसानी से मिल सके,, इसके लिए ये प्लान तैयार किया गया है.. दरअसल यात्रियों के आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए ये कदम उठाया जा रहा है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल कर सकेंगे..
इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आई-आई-आईटी) दिल्ली ने दिल्ली-एनसीआर के मेट्रो स्टेशन और बस स्टैंड की मैपिंग की है। आई-आई-आईटी दिल्ली में प्रोफेसर डॉ. प्रवेश बियानी ने बताया कि यात्रियों के फुटफॉल के हिसाब से अलग-अलग इलाकों के मेट्रो स्टेशन और बस स्टैंड को चिह्नित किया गया है.. इसमें कश्मीरी गेट, दिल्ली गेट, मोहन एस्टेट, शास्त्री पार्क, कन्हैया नगर, जामा मस्जिद, , रिठाला, मोहन नगर, समेत कई मेट्रो स्टेशन शामिल है.. जहां पर आवाजाही करने वाले यात्री चार्टर मोबाइल एप की मदद से लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए ई-रिक्शा की सुविधा ले सकेंगे..
साथ ही साथ ई-रिक्शा कितने समय पर और कितनी देरी में उपलब्ध होगा उसका ब्योरा ऐप पर यात्रियों को मिलेगा.. इससे यात्रियों को आवागमन में आसानी होगी क्योंकि घर से निकलने या दफ्तर से घर लौटने पर हर कोई यह चाहता है कि उसे मेट्रो स्टेशन और बस स्टैंड तक के लिए ई-रिक्शा आसानी से उपलब्ध हो जाएं, जिसके हिसाब से ये प्लान तैयार किया गया है. हालांकि प्रशासन का मनाना है.. हालांकि ई-रिक्शा के 600 रूटों की मैपिंग हुई है.. इन 200 स्थलों से जुड़े 600 रूटों की मैपिंग की गई है, जिसके बाद लोगों को काफी फायदा होगा,, साथ ही ट्रेफिक की समस्या भी जल्द दूर होगी… ।
भोपाल. भोपाल पुलिस ने शहर में अपराधियों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए…
ढाका बांग्लादेश और भारत के बीच सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों के बीच तनाव बढ़ने…
रायपुर. प्रदेश में अब एटीएम से राशन भी मिलेगा। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने शनिवार…
धमतरी. शहर के वंदना विहार कॉलोनी में एक घर में कथित रूप से चल रही…
धार. बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर ग्राम पंचकवासा के पास बड़ा भीषण हादसा हो गया। यहां रविवार…
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बीच अहम बातचीत हुई…