उत्तर प्रदेश

11 YEARS: मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर बोले CM योगी, “PM मोदी की लीडरशिप में देश बन गया नया भारत”, “पंच प्रण को ध्यान में रखकर हुआ भारत का विकास”

11 YEARS: मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर बोले CM योगी

 

मंगलवार को लखनऊ स्थित बीजेपी के मुख्यालय में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम 11 वर्षों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया। जहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसके बाद सीएम योगी ने पत्रकार वार्ता को संबोधित भी किया… इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, केंद्र ने हर वर्ग के लिए काम किया है…. पिछले 11 साल में कई ऐतिहासिक काम हुए हैं… भारत को दुनिया में वैश्विक पहचान मिली है….

पीएम मोदी ने खुद को तपाकर और खपाकर 140 करोड़ भारतवासियों को विश्वास का प्रतीक बनाया है…. आजादी के 65 साल में कांग्रेस नेतृत्व और अन्य अस्थिर सरकारों के कारण आम जनता का सरकार के प्रति विश्वास टूटा था, वैश्विक मंच पर भारत की छवि तार-तार हुई थी, लेकिन पिछले 11 साल में पीएम मोदी के नेतृत्व में भ्रष्ट्राचार से मुक्त, परिवारवाद से मुक्त और तुष्टिकरण की राजनीति से मुक्त एक भारत-श्रेष्ठ भारत की कल्पना साकार करने वाला नेतृत्व देश को मिला है.

सीएम योगी ने आगे कहा कि, अगर कोई हम पर युद्ध थोपेगा, हमारी सुरक्षा में सेंध लगाएगा, भारत के अंदर आतंकवाद को प्रोत्साहित करेगा तो उसका जवाब सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर ही होगा… ये भारत ने अपनी ताकत के माध्यम से दिखाया है और दुनिया ने इस ताकत का अहसास हालही में किया है

.यूपी के सीएम ने कहा कि, पीएम मोदी ने विकसित भारत को जो मंत्र दिया, उसके लिए पंच प्रण और 11 संकल्प हर भारतवासी को याद करवाए थे. पिछले 11 साल के कार्यकाल में इन पंच प्रण के दायरे में उन 11 संकल्पों को जीवन का हिस्सा मानते हुए ही आगे बढ़े हैं. ये पंच प्रण विकसित भारत का संकल्प, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, राष्ट्रीय एकता और एकजुटता और नागरिक कर्तव्य का पालन. 11 साल में सरकार ने विकास की जो आधारशिला रखी है, वो इन्हीं पंचप्रण को ध्यान में रखकर की गई है.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, याद करिए 2014 के पहले का भारत, जब लोगों को भरोसा नहीं था कि, भारत में क्या होगा… 1947 से लेकर 2014 तक भारत दुनिया की केवल 11 वीं अर्थव्यवस्था बन पाया था. वो भी अस्थिर थी, लेकिन पिछले 11 साल में भारत दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बना है… जिस ब्रिटेन ने भारत पर लगभग 200 साल तक शासन किया, उस ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को भारत ने पछाड़ दिया है. उन्होंने कहा कि, भारत अब जापान की अर्थव्यवस्था को पछाड़कर चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बना चुका है.

सीएम योगी ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमने एक ऐसा रक्षा पारिस्थितिकी तंत्र विकसित किया है, जो न केवल सुरक्षित है, बल्कि आत्मनिर्भर भी है। ये पारिस्थितिकी तंत्र सैन्य नवाचार, आधुनिकीकरण और वैश्विक सहयोग का एक अद्वितीय उदाहरण है।

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

25 minutes ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

44 minutes ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

4 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

5 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

7 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

7 hours ago