कष्ट निवारण समिति की बैठक में SHO पर भड़के मंत्री राजेश नागर, कहा ‘लापरवाही सहन नहीं होगी…कार्रवाई हो’

हरियाणा के रज्य मंत्री राजेश नागर एसएचओ पर भड़क गए और कार्रवाई के आदेश दे दिए। दरअसल हरियाणा के खाद्य पूर्ति मंत्री राजेश नागर शुक्रवार को कुरुक्षेत्र में थे। यहां वह जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान मंत्री राजेश नागर अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर आग बबूला हो गए। मंत्री ने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक को गंभीरता से न लेने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी चेतावनी दे डाली। साथ ही मंत्री ने कहा कि लापरवाही सहन नहीं की जा सकती। हर अधिकारी को बैठक के संबंध में गंभीर होना ही होगा। अधिकारियों की लापरवाही और नहीं चलेगी। गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री राजेश नागर ने शुक्रवार को जिला सचिवालय में हुई लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने 17 शिकायतों में से अधिकतर का निपटान किया तो कहीं शिकायतें जांच के लिए लंबी तर्क ली गई।

‘SHO के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए’

उन्होंने कहा17 कंप्लेंट थी, जिसमें से पांच पुरानी थी। उसमें से तीन फाइल कर दी गई है। दो अभी पेंडिंग है और 12 जो नई कंप्लेंट थी, उसमें से 11 फाइल कर दी है और एक अभी पेंडिंग है।’ वहीं एसएचओ पर कार्रवाई के आदेस कोलेकर उन्होंने कहा ‘एक संगीन मैटर था एक बच्चे की जो कंप्लेंट थी की उसकी फैमली में कोई नहीं बचा और उसको जो शिकायत थी एसचओ से, और एसचओ मौके पर था भी नहीं तो हमने उसके लिए जांच के आदेश दिए, और उसका जो केस है, सीआइए को ट्रांसफर कर दिया है और उसमें एक एसडीएम और लगा दिया है कि इसकी निष्पक्ष और सही जांच हो’

अधिकारियों को रवैया सुधारना होगा: नागर 

उन्होंने जिला उपायुक्त व डीएसपी को पूरे मामले की गहनता से जांच करने व संबंधित अधिकारी की लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई करने के भी आदेश दिए। किशोर को जान का खतरा बताते हुए उनकी सुरक्षा में पुलिसकर्मी तैनात किए जाने के भी आदेश दिए गए तो वहीं अन्य शिकायत में भी अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि उन्हें अपना रवैया सुधारना होगा। दरअसल मंत्री राजेश नागर बैठक में लोगों की शिकायत सुन रहे थे। इस दौरान एक किशोर ने अपनी शिकायत बताई तो कुछ अधिकारी मौजूद नहीं थे। वहीं एक अधिकारी खुद ही बचाव करने लगा। इस पर मंत्री ने गुस्से में फटकार लगाते हुए अधिकारी को कहा कि कभी कुछ बोल रहे, कभी कुछ। उन्होने कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं चलेगा। मंत्री ने डांट लगाते हुए फरियादी को पुलिस सुरक्षा की देने की बात कहते हुए केस की गहनता से जांच की बात कही गई।

 

 

admin

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

10 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

11 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

12 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

12 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

13 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

14 hours ago